फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water supply shortage in Himachal Secretariat

सचिवालय तक का पेयजल संकट दूर नहीं कर सकी सरकार

Mon, 12 Jun 2017 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 12 Jun 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
Water supply shortage in Himachal Secretariat

शिमला नगर निगम चुनाव के मतदान की तैयारियों में जुटी सरकार पर कर्मचारी नेताओं ने निशाना साधा है। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने कहा है कि जो सरकार प्रदेश के प्रशासन को नियंत्रित करने वाले राज्य सचिवालय का जल संकट तक दूर नहीं कर सकी, वह शिमला नगर निगम की सत्ता पर काबिज होने का सपना संजो रही है।

विज्ञापन


प्रदेश में जिस तरह के हालात हैं, उससे सरकार की प्रशासनिक काबिलियत पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने नगर निगम चुनावों के बीच 50 से अधिक सरकारी अधिकारियों के तबादलों पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के दौरान भ्रष्टाचार को जबरदस्त तरीके से बढ़ावा मिला है। यही नहीं, आगे कहा कि जल्द ही सीबीआई की जांच की आंच सीएम कार्यालय तक पहुंचेगी।
विज्ञापन



महासंघ के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, पूर्व महासचिव हेमराज शर्मा, वेद प्रकाश, रमेश चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों को शांति और स्थिरता से एक स्थल पर कार्य नहीं करने दे रही है। इस अस्थिरता के कारण कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस का अपना संकल्प पूरा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण प्रदान कर रही है और रिटायर्ड अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय में बिठाने से प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। कहा कि नगर निगम चुनाव एक लिहाज से विधानसभा चुनाव का पूर्वाभ्यास हैं और इसमें कर्मचारियों की अहम भूमिका रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed