{"_id":"6b0c411dcaa6b297e2030e26","slug":"water-supply-shimla-news-c-19-sml1002-827081-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अब हर घर तक पहुंचेगा रोज पानी, तीसरे दिन की सप्लाई से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अब हर घर तक पहुंचेगा रोज पानी, तीसरे दिन की सप्लाई से मिलेगी निजात
विज्ञापन
खास खबर...
सांगटी-सन्होग पंचायत में पानी का संकट होगा खत्म, दो लाख लीटर क्षमता का बनेगा टैंक
जल शक्ति विभाग ने निर्माण के लिए किया टेंडर, छह महीने में बनकर होगा तैयार
सात हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ, अभी पानी की कमी से लोग झेल रहे थे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के साथ सटी ग्राम पंचायत सांगटी-सन्होग में रहने वाले सैकड़ों लोग पानी के लिए नहीं तरसेंगे। पंचायत में दो लाख लीटर क्षमता वाला नया पानी का स्टोरेज टैंक बनाया जाएगा। जल शक्ति विभाग की ओर से इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। ऐसे में टैंक बनने के बाद पंचायत में रहने वाली सात हजार से अधिक की आबादी को इसका सीधा लाभ होगा। सांगटी-सन्होग पंचायत में लंबे समय से लोग पानी की किल्लत का सामना करते हैं। यहां के लोगों को नियमित आपूर्ति की जगह तीसरे दिन पानी आता है। पंचायत के विभिन्न वार्डों में कम क्षमता वाले पानी के टैंकों के सहारे पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इस कारण आबादी के अनुपात में टैंकों की क्षमता कम होने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी समय पर उपलब्ध नहीं होता है। लोगों ने कई बार इस समस्या को पंचायत के समक्ष उठाया।
पंचायत ने आला अधिकारियों के समक्ष मुद्दा उठाया। इसके बाद पंचायत के साथ जलशक्ति विभाग, फॉरेस्ट ने जगह को लेकर एक संयुक्त निरीक्षण किया। ऐसे में टैंक निर्माण को लेकर जगह फाइनल होने के बाद टेंडर प्रक्रिया करवाई गई। ऐसे में अब सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टेंडर करके पानी के टैंक का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है। ऐसे में पेयजल भंडारण की क्षमता में बढ़ोतरी होने से काफी लाभ लोगों को मिलेगा। बता दें कि इस टैंक के जरिये सांगटी के तीन वार्डों के अलावा लोअर सांगटी के लिए पेयजल आपूर्ति होगी। उधर, पंचायत प्रधान चमन लाल ने बताया कि पंचायत की प्राथमिकता लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पेयजल व्यवस्था में सुधार की दिशा में पंचायत की ओर से उठाया गया यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
छह महीने में बनकर तैयार होगा टैंक
पंचायत में दो लाख लीटर क्षमता के पानी के टैंक का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह टैंक छह महीने में बनकर तैयार होगा। इसके बाद लोगों को नियमित रूप से पानी की सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन
-कमल राज कपिल, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, सुन्नी