फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   water supply pipeline burst Two women injured in Dharampur Mandi Himachal Pradesh

पेयजल योजना की पाइप फटने से घायल दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती

Thu, 23 Apr 2020 04:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Apr 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
water supply pipeline burst Two women injured in Dharampur Mandi Himachal Pradesh
पाइप फटने से घायल हुईं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

बहरी-मढ़ी-ध्वाली उठाऊ सिंचाई एवं पेयजल योजना का मुख्य पाइप फटने से दो महिलाएं घायल हो गई हैं। इन्हें धर्मपुर अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसा वीरवार दोपहर को हुआ। महिलाएं गेहूं की कटाई कर घर लौट रही थीं। अचानक रथौन के पास पानी का पाइप फट गया। महिलाएं पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुछ दूरी पर चल रहे कुछ बच्चे व अन्य महिलाएं हादसे में बाल-बाल बच गईं।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आईपीएच महकमा पाइप फटने की जांच कर रहा है। भरौरी पंचायत के कोट गांव की दो महिलाएं विमला देवी पत्नी रामलाल व सुनीता देवी पत्नी रमेश चंद खेतों से गंदम की कटाई कर घर जा रही थीं। रथौन के पास धर्मपुर भरौरी कोट बहरी सड़क पर 32 इंच की पाइप लाइन अचानक फट गई।
विज्ञापन


इसके फव्वारे 25 से 30 फुट ऊपर उठने लगे। दोनों महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं। पानी के तेज बहाव से कुछ दूर तक बह गईं। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इनके साथ बच्चे और गांव की अन्य महिलाएं भी थीं, लेकिन वह कुछ दूरी पर थीं। इसकी सूचना 108 एंबुलेंस और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप पटियाल ने मौके का जायजा लिया। जल शक्ति विभाग धर्मपुर के सहायक अभियंता ने भी घटनास्थल का दौरा किया। सहायक अभियंता दीक्षांत शर्मा ने कहा कि मेन पाइप बेल्डिंग के पैच उखड़ने से फटा है। जल्द नया पाइप लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed