फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water supply line break in shimla

पेयजल लाइन टूटने से सड़क के बीच फूटा पानी का फव्वारा

Fri, 23 Jul 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
water supply line break in shimla
पेयजल लाइन टूटने से सड़क के बीच फूटा पानी का फव्वारा
विज्ञापन

सबहेड
चौड़ा मैदान में लाइन से जुड़ा हाइड्रेंट टूटने से पेयजल सप्लाई ठप, वनवे करना पड़ा ट्रैफिक
क्रॉसर
नाभा, फागली, अनाडेल क्षेत्र को नहीं मिला पानी
30 फीट तक ऊंची उठी पानी की धारा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के चौड़ा मैदान में शुक्रवार दोपहर को होटल सिसिल के सामने मुख्य पेयजल लाइन से जुड़ा हाइड्रेंट अचानक टूट गया। इससे रिज टैंक से 14 इंच की पाइपलाइन के जरिये इस क्षेत्र के लिए पानी की सप्लाई हो रही थी। दोपहर 1:55 बजे हाइड्रेंट टूटते से बीच सड़क पर करीब 30 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा फूट पड़ा।
सड़क के बीचोंबीच अचानक इतना पानी फूटता देख यहां लोगों का जमावड़ा लग गया। लोग इसके सामने सेल्फियां लेने लगे। कुछ लोगों ने पेयजल कंपनी को भी इसकी सूचना दी। आधे घंटे तक सड़क पर फव्वारा फूटा रहा। इसके चलते यहां यातायात भी वन वे करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद पेयजल कंपनी ने रिज से यहां के लिए पानी की सप्लाई बंद करवाई। शाम के समय टीम बुलाकर इस पेयजल लाइन की मरम्मत शुरू कर दी।
विज्ञापन

कंपनी के अनुसार मेन लाइन से जुड़ा हाइड्रेंट पानी के प्रेशर से अचानक लाइन से टूटकर अलग हो गया था। इससे सड़क पर फव्वारा फूट गया। इसके चलते नाभा, फागली, चौड़ा मैदान एरिया और अनाडेल के लिए पानी की सप्लाई ठप रही। अब इन इलाकों में शनिवार सुबह पानी दिया जाएगा। पेयजल कंपनी के मैनेजर महबूब शेख ने बताया कि हाइड्रेंट टूटने से यह फव्वारा फूटा। फिलहाल इसकी मरम्मत करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरि से शुरू हुई पानी की सप्लाई
शिमला। भारी बारिश थमने के बाद गिरि पेयजल परियोजना से शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। हालांकि, अभी भी गिरि से क्षमता से कम पानी शिमला को मिल रहा है। शुक्रवार को सभी परियोजनाओं से शिमला शहर को 34.41 एमएलडी पानी मिला है। 18 एमएलडी की क्षमता वाली गिरि से सिर्फ 7.81 एमएलडी पानी मिला है।

कंपनी की अपील, पानी
उबालकर पीयें शहरवासी
शिमला। पेयजल कंपनी ने शहरवासियों से बरसात के मौसम में पानी उबालकर पीने की अपील की है। कंपनी का कहना है कि बरसात में गाद के साथ पानी में कई चीजें घुल जाती हैं। ऐसे में पानी उबालकर ही पीने की जरूरत है। कंपनी भी पानी को शुद्ध करने के लिए नियमित क्लोरीनेशन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed