फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water supply for shimla

Shimla News: गिरि की गाद से शहर में नहीं होगा पानी का संकट, नई योजना तैयार

Sun, 08 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
water supply for shimla
विकास की बात....
विज्ञापन

श्रेंटी खड्ड का पानी अब गिरि पंपिंग स्टेशन पहुंचाने की तैयारी, बरसात में भी शहर को मिलता रहेगा सात एमएलडी पानी
योजना पर खर्च होंगे 2.30 करोड़ रुपये, बरसात के दिनों में ठप रहती है गिरि की सप्लाई
श्रेंटी खड्ड में बहता है साफ पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश के बाद गिरि में आने वाली गाद से अब शिमला शहर में पानी का संकट खड़ा नहीं होगा। गाद के बावजूद गिरि से शहर के लिए पानी की आपूर्ति जारी रहे, इसके लिए पेयजल कंपनी ने 2.30 करोड़ रुपये की नई योजना तैयार की है।
इस योजना के तहत श्रेंटी खड्ड का पानी अब गिरि पंपिंग स्टेशन पहुंचाने की तैयारी है। यह पानी गिरि से फिर शिमला शहर के लिए पहुंचाया जाएगा। करीब 20 एमएलडी की क्षमता वाली गिरि शिमला की दूसरी सबसे बड़ी पेयजल परियोजना है। इससे पूरा साल शिमला को पानी मिलता है, लेकिन बरसात में कई दिन तक यह परियोजना ठप रहती है। गिरि के कैचमेंट एरिया में अवैध डंपिंग होने के कारण बरसात में यह परियोजना गाद से भर जाती है। शहर को आपूर्ति न मिलने से यहां पानी का संकट खड़ा हो जाता है। इस साल भी मानसून सीजन के दौरान शिमला शहर में पानी की राशनिंग जारी रही है। अब कंपनी ने साथ लगती श्रेंटी खड्ड के लिए योजना तैयार की है। इसका सर्वेक्षण भी कर लिया गया है। करीब 800 मीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाकर इस खड्ड का पानी गिरि पहुंचेगा। इसके लिए एक छोटा पंप हाउस भी बनाया जाएगा। पूरी योजना पर 2.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


बरसात में मिलेगा 70 लाख लीटर पानी
कंपनी के अनुसार बरसात के दिनों में श्रेंटी खड्ड से शिमला शहर के लिए रोजाना 70 लाख लीटर यानि सात एमएलडी पानी मिल सकता है। इससे करीब 50 हजार तक की आबादी को पानी दिया जा सकता है। वहीं, गर्मियों में भी इस खड्ड में करीब 20 लाख लीटर यानि दो एमएलडी पानी उपलब्ध रहता है। ऐसे में गर्मी और बरसात दोनों मौसम में यह योजना शिमला के लिए फायदेमंद रहेगी। निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद जल्द इस पर काम शुरू होने वाला है। अगले साल तक इसका काम पूरा हो जाएगा। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान का कहना है कि गिरि से आपूर्ति बढ़ाने के लिए एक अन्य योजना पर भी काम किया जाएगा। इससे शहर को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
शहर को मिला 44.22 एमएलडी पानी
सभी पांच पेयजल परियोजनाओं से रविवार को शिमला शहर के लिए 44.22 एमएलडी पानी मिला है। यह सामान्य से करीब दो एमएलडी कम है। कंपनी के अनुसार कोटी बरांडी से चार एमएलडी की जगह 1.17 एमएलडी पानी मिला है। गाद के कारण यहां से आपूर्ति घटी है। हालांकि, शहर में शेड्यूल के अनुसार ही पानी की आपूर्ति देने का दावा किया गया है। शहर में इन दिनों ज्यादातर इलाकों में हफ्ते के पांच दिन पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed