{"_id":"6142347a8ebc3ef2c63b5925","slug":"water-supply-distrub-shimla-city-news-sml383986117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश थमते ही गिरि से बढ़ी सप्लाई, अभी तीसरे दिन ही मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश थमते ही गिरि से बढ़ी सप्लाई, अभी तीसरे दिन ही मिलेगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाद घटते ही गिरि परियोजना से बढ़ी सप्लाई, पर्याप्त पंपिंग के बाद बदलेगा शेड्यूल
क्रॉसर
पांच परियोजनाओं से मिला 40 एमएलडी पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश का दौर थमने के बाद पेयजल परियोजनाओं से शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई बढ़ने लगी है। गिरि पेयजल परियोजना से भी शहर के लिए पानी की सप्लाई लगभग सामान्य हो गई है।
हालांकि, शिमला शहर में अभी तीसरे दिन ही पानी दिया जाएगा। बुधवार को भी आधे शहर में ही पानी दिया गया। पेयजल कंपनी के अनुसार बुधवार को शहर की सभी पेयजल परियोजनाओं से शहर को 40 एमएलडी पानी मिला है। यह मंगलवार से करीब दस एमएलडी ज्यादा था। गिरि में भी गाद कम होने से सप्लाई 11 एमएलडी से अधिक हो गई है। वीरवार को गिरि से 15 एमएलडी से अधिक पानी शिमला शहर को मिल सकता है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि अभी शहर में एक दिन छोड़कर ही पानी की सप्लाई दी जाएगी।
लोगों को पानी की दिक्कत न आए इसके लिए सप्लाई की टाइमिंग बढ़ाई जा रही है। बुधवार को भी कई इलाकों में बढ़ी टाइमिंग के साथ पानी दिया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। ज्यादा पानी मिलने से एक दिन छोड़कर मिलने वाली सप्लाई से परेशानी नहीं हो रही है। कंपनी का कहना है कि बारिश थमते ही नियमित सप्लाई भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
आज इन इलाकों में आएगा पानी
कंपनी के अनुसार वीरवार को न्यू शिमला जोन के मैहली, पंथाघाटी, शकराला, सरघीण, शिवनगर, देवनगर, कंगनाधार, सेक्टर पांच और छह, छोटा शिमला जोन के विकासनगर, एसडीए कालोनी, कनलोग, बैनमोर, राजभवन, चार्ली विला, संजौली जोन के चलौंठी, ढींगू धार, नेरीधार, समिट्री, गाहन, संजौली चौक, इंजनघर, सांगटी, मल्याणा, नार्थ ओक, मशोबरा जबकि सेंट्रल जोन के भराड़ी, कैलस्टन, कुफ्टाधार, केल्टी, लक्कड़ बाजार, शांकली, जाखू, बैनमोर, चौड़ा मैदान जोन के नाभा, फागली, अनाडेल, टुटीकंडी, टुटू, कानमनादेवी, रामनगर, कैथू, घोड़ाचौकी, लोअर बाजार, संकटमोचन और विंटर फील्ड एरिया में पानी की सप्लाई दी जाएगी।