{"_id":"624096ac38068e60382b0e58","slug":"water-shimla-city-news-sml403856294","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में इस हफ्ते जारी रहेगी राशनिंग, तीसरे दिन मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में इस हफ्ते जारी रहेगी राशनिंग, तीसरे दिन मिलेगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी में इस हफ्ते भी पानी की राशनिंग जारी रहेगी। शहरवासियों को अभी भी तीसरे दिन ही पेयजल सप्लाई दी जाएगी। स्कूल खुलने और हजारों सैलानियों के शिमला पहुंचने से राजधानी में पानी की खपत बढ़ गई है। ऐसे में सभी परियोजनाओं से सप्लाई बढ़ाने के बावजूद शहर में अभी नियमित सप्लाई देना संभव नहीं हो पा रहा।
पेयजल कंपनी का कहना है कि गुम्मा परियोजना के खराब ट्रांसफार्मर के ठीक होने के बाद ही शहर में नियमित सप्लाई देने पर फैसला लिया जाएगा। अभी इस परियोजना में छह में से पांच पंप चल पा रहे हैं। ट्रांसफार्मर ठीक होने में अभी तीन से चार दिन और लगने हैं। इसके बाद इसे गुम्मा में इंस्टॉल किया जाना है। यानि इस हफ्ते राहत मिलने की उम्मीद कम है। रविवार को सभी पेयजल परियोजनाओं से शहर को 42 एमएलडी पानी मिला है। यह सामान्य से करीब छह एमएलडी ही कम है, लेकिन शहर में पानी की खपत बढ़ने के कारण इस पानी से रोज सप्लाई देना मुश्किल हो रहा है। इसीलिए कंपनी ने फैसला लिया है कि जब तक गुम्मा में सभी पंप चालू नहीं हो जाते, तब तक शहर में पानी की राशनिंग जारी रहेगी। पेयजल कंपनी के एजीएम अनिल जसवाल ने बताया कि शहर में अभी एक दिन छोड़कर ही सप्लाई दी जाएगी। गुम्मा में ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद ही नियमित सप्लाई दी जा सकेगी।
दो तीन दिन में ठीक होगा ट्रांसफार्मर: अभियंता
बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता लोकेश ठाकुर ने बताया कि ट्रांसफार्मर को ठीक किया जा रहा है। दो से तीन दिन में इसे ठीक कर दिया जाएगा।
भविष्य में नहीं आएगी परेशानी, तीन ट्रांसफार्मर खरीदेंगे
शहर में अभी गुम्मा पेयजल परियोजना के एक ट्रांसफार्मर में खराबी आने से पानी की किल्लत हो गई है। कंपनी के पास कोई बैकअप नहीं था। अब कंपनी ने सीख लेते हुए बिजली बोर्ड को इस बारे में प्रस्ताव बनाने को कहा था। बोर्ड ने तीन नये ट्रांसफार्मर खरीदने का प्रस्ताव कंपनी को भेज दिया है। इन पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। नौटी खड्ड, गुम्मा और दराबला में ये ट्रांसफार्मर लगेंगे। इससे भविष्य में इस तरह की परेशानी नहीं आएगी।