{"_id":"5f78b0ee8ebc3e9bff7e0e59","slug":"water-shimla-city-news-sml3471636129","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर गहराया जल संकट आधे शहर में नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर गहराया जल संकट आधे शहर में नहीं आया पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कट के चलते गिरि और गुम्मा परियोजनाओं से बंद रही पंपिंग, आज भी रहेगी किल्लत
आधे शहर में बाधित रही पेयजल सप्लाई , होटल कारोबारियों की बढ़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में वीकेंड पर पेयजल संकट खड़ा हो गया है। बिजली कट के चलते गिरि और गुम्मा परियोजनाओं में पंपिंग ठप रहने से शनिवार को आधे शहर में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। रविवार को भी शहर में पेयजल किल्लत जारी रहेगी।
पेयजल कंपनी के अनुसार शनिवार सुबह छह बजे से गिरि और गुम्मा दोनों परियोजनाओं में बिजली कट के चलते पंपिंग ठप है। दोपहर में बिजली आने के बाद पंपिंग शुरू हुई। लेकिन शाम को फिर दिक्कत आ गई। इसके चलते चौड़ा मैदान जोन के बालूगंज, चक्कर, घोड़ा चौकी इलाके में पानी की सप्लाई नहीं दी जा सकी। न्यू शिमला में भी सेक्टर एक से लेकर चार, कंगनाधार, विकासनगर, देवनगर एरिया में पानी की सप्लाई ठप रही। छोटा शिमला जोन के कई इलाकों में भी पानी नहीं आया है। पेयजल कंपनी ने क्रेगनैनो समेत बाकी स्टोरेज टैंकों से शहर के लिए सप्लाई की है जिससे कोर एरिया के ज्यादातर इलाकों में शेड्यूल के मुताबिक पानी दिया गया। कंपनी के एजीएम राजेश कश्यप ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल होते ही पूरी क्षमता से दोनों परियोजनाओं से पंपिंग की जा रही है। प्रयास है कि लोगों को पेयजल संकट न झेलना पड़े।
होटल कारोबारियों की बढ़ सकती है परेशानी
पेयजल सप्लाई में कट लगने से शहर के कई होटल कारोबारियों को दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। वीकेंड पर शहर के ज्यादातर होटल पैक है। ऐसे में इनमें पानी की खपत भी ज्यादा है। तीन दिन की छुट्टियों के लिए हजारों सैलानी शिमला आए हैं। ऐसे में पानी की कमी से होटल कारोबारी परेशानी झेल सकते हैं। हालांकि, कंपनी सप्लाई देने पर पर्याप्त पानी देती है, लेकिन दो तीन दिन कट लगने से होटलों का स्टोरेज भी खत्म होने लगता है।
विज्ञापन
रिज टैंक खाली होने से बढ़ी परेशानी
राजधानी में रिज टैंक के खाली होने से पेयजल सप्लाई का शेड्यूल बिगड़ रहा है। पांच एमएलडी की क्षमता वाला यह टैंक मरम्मत कार्य के चलते खाली रखा है। टैंक भरा होने पर यदि परियोजनाओं से पानी न भी आए, तब भी शहर के कोर एरिया में पानी की सप्लाई दी जा सकती है। लेकिन अब टैंक खाली है, ऐसे में संजौली से भी तभी रिज और चौड़ा मैदान के लिए पानी सप्लाई हो रहा है जब परियोजनाओं का पानी संजौली पहुंच रहा है।
आज इन इलाकों में पहले देंगे सप्लाई
शहर के न्यू शिमला, विकासनगर, छोटा शिमला, बालूगंज, चक्कर, घोड़ाचौकी और सेंट्रल जोन में सुबह के समय सप्लाई दी जाएगी। इसके बाद बाकी इलाकों में सप्लाई पानी की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।