फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water rates will not increase 10 percent annually in himachal

हिमाचल में अब सालाना दस फीसदी नहीं बढ़ेंगी पानी की दरें

Wed, 09 Jan 2019 06:20 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: ashok chauhan Updated Wed, 09 Jan 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
water rates will not increase 10 percent annually in himachal

आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि अब पानी की दरें सालाना दस फीसदी नहीं बढ़ेंगी। प्रदेश सरकार जल्द इन दरों को कम करके प्रदेश वासियों को राहत पहुंचाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पानी की हर साल बढ़ रही दरों के कारण उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिलों का भुगतान करना पड़ रहा है, लेकिन अब बहुत जल्द पानी की दरों को कम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


 वे मंडी में पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो चार्जशीट तैयार की है, उसमें चोर दरवाजे से भर्ती करवाने के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह पर साधा निशाना

water rates will not increase 10 percent annually in himachal

कहा कि अभी तक एक भी नियुक्ति नहीं हुई हैै और चोर दरवाजे से भर्ती करने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कई सालों से वे सीएम रहे, लेकिन अपने क्षेत्र में भी सही ढंग से विकास नहीं करवा पाए।

उन्होंने कहा कि रोहड़ू की पब्बर नदी के तटीकरण के लिए वे आज तक बजट स्वीकृत नहीं करवा पाए, जबकि भाजपा सरकार ने इसके लिए 200 करोड़ की योजना स्वीकृत करवाई है। जयराम ठाकुर की सरकार ने एक साल में प्रदेश के लिए हजारों करोड़ों के प्रोजेक्ट लाकर इतिहास कायम कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed