फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangra DC Hemraj Bairwa appointed as Deputy Secretary at the Centre; to serve in the Ministry of Power for fou

शिमला: कांगड़ा के डीसी हेमराज बैरवा केंद्र में उपसचिव नियुक्त, ऊर्जा मंत्रालय में चार साल के लिए नियुक्ति

Mon, 26 Oct 2026 09:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 09:36 PM IST
सार

केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 26 अक्तूबर को इस संबंध में आदेश जारी कर हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं, जिससे वह दिल्ली में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।

विज्ञापन
Kangra DC Hemraj Bairwa appointed as Deputy Secretary at the Centre; to serve in the Ministry of Power for fou
उपायुक्त जिला कांगड़ा हेमराज बैरवा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 कांगड़ा के उपायुक्त आईएएस हेमराज बैरवा केंद्र सरकार में उपसचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में उनकी नियुक्ति को सक्षम प्राधिकारी ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 26 अक्तूबर को इस संबंध में आदेश जारी कर हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं, जिससे वह दिल्ली में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें। हेमराज बैरवा की नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति योजना के तहत चार साल के लिए की गई है। उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि पदभार ग्रहण करने की तारीख से शुरू होगी या अगले आदेश तक रहेगी। इनमें से जो भी पहले होगा, उसी के अनुसार अवधि तय होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के उपसचिव अजीत कुमार रंजन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर अधिकारी को नया पदभार संभालना होगा। ऐसा नहीं करने पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति योजना के तहत उनकी उम्मीदवारी समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हेमराज बैरवा हिमाचल प्रदेश काडर के वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अब उन्हें राज्य सरकार से कार्यमुक्त होकर केंद्र में ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed