फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water quality testing multi parameter equipment for Renuka Lake Sirmour Himachal Pradesh

रेणुका झील की सेहत जांचेंगे यूरोप के उपकरण, जानिए इनकी खासियत

Sat, 22 Jun 2019 02:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर योगेंद्र अग्रवाल, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
योगेंद्र अग्रवाल, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Jun 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Water quality testing multi parameter equipment for Renuka Lake Sirmour Himachal Pradesh
वाटर क्वालिटी टेस्टिंग मल्टीपैरामीटर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की ऐतिहासिक रेणुका झील के पानी की शुद्धता की जांच अब वैज्ञानिक तरीके से की जाएगी। यूरोप से मंगवाए गए एक विशेष व आधुनिक उपकरण को रेणुका में स्थापित किया गया है। प्रदेश भर में इस तरह का यह पहला उपकरण है, जिसे केवल रेणुका वेटलैंड में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व राज्य वेटलैंड प्राधिकरण के सौजन्य से स्थापित किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के अन्य वेटलैंड में भी इस उपकरण के स्थापित होने की संभावनाएं हैं। वन्य प्राणी विहार रेणुका से जुड़े कर्मचारियों को इस उपकरण के प्रयोग की विधि का वीरवार को प्रशिक्षण दिया गया। 
विज्ञापन


पानी की शुद्धता की जांच के लिए लगाए गए वाटर क्वालिटी टेस्टिंग मल्टीपैरामीटर नामक इस उपकरण की कीमत चार लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। एक मल्टी नेशनल कंपनी ने इसे यूरोप से मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रवि कुमार शर्मा ने बताया कि इस पैरामीटर के माध्यम से झील के पानी की गुणवत्ता के साथ-साथ झील की सेहत का भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अध्ययन किया जा सकेगा।

जिसका रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जाएगा। पैरामीटर के माध्यम से झील के पानी की पीएच, कनेक्टिविटी, हाइड्रोजन, तापमान, पानी की गुणवत्ता व शुद्धता को चंद सेकंड में नापा जाएगा।

जांच में शुद्ध पाया गया रेणुका झील का पानी

Water quality testing multi parameter equipment for Renuka Lake Sirmour Himachal Pradesh

बीते दिन कंपनी के वरिष्ठ तकनीकी कर्मचारी राजू कुमार ने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को इस उपकरण को चलाने की विधि का प्रशिक्षण दिया। उनको उपकरण का डेमो दिखाकर विभिन्न स्थानों से रेणुका झील के पानी की जांच भी की। इस दौरान जांचा गया पानी शुद्ध पाया गया। इसके पानी में पीएच 8.05, एक्टिविटी 339, टीडीएस 270 व तापमान 30 डिग्री पाया गया।

यह पैमाना वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के मापदंडों के अनुसार सेहत के लिए उपयोगी है। झील के पानी में किसी भी तरह के प्रदूषण की मात्रा नहीं मिली है। इस मौके पर जीआईजेड की वैज्ञानिक अवंतिका भास्कर भी मौजूद रहीं। जबकि विभाग के आरओ देविंद्र सिंह, बीओ राकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, रामदयाल, रामपाल, कमलेश व कंवर सिंह ने उपकरण को चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed