फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kehar Singh Khachi said I am a 'Babbar Sher'of the Congress party; I am not afraid of political conspiracies

खाची के तेवर तल्ख: पोस्ट में लिखा- कांग्रेस पार्टी का बब्बर शेर हूं, राजनीतिक षड्यंत्र से नहीं डरता

Fri, 21 Aug 2026 02:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Aug 2026 02:32 PM IST
सार

ठियोग के सियासी विवाद को लेकर कांग्रेस में घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग विधायक कुलदीप सिंह राठौर पर टिप्पणी करने के बाद वन विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता केहर सिंह खाची को नोटिस जारी कर एक सप्ताह क भीतर जवाब मांगा गया है। 

विज्ञापन
Kehar Singh Khachi  said I am a 'Babbar Sher'of the Congress party; I am not afraid of political conspiracies
केहर सिंह खाची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठियोग के सियासी विवाद को लेकर कांग्रेस में घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग विधायक कुलदीप सिंह राठौर पर टिप्पणी करने के बाद वन विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता केहर सिंह खाची को नोटिस जारी कर एक सप्ताह क भीतर जवाब मांगा गया है। अब नोटिस पर केहर सिंह खाची ने भी तल्ख तेवर दिखाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली। इसमें लिखा, 'मैं कांग्रेस पार्टी का बब्बर शेर हूं, ऐसे-वैसे राजनीतिक षड्यंत्र से नहीं डरता।'

विज्ञापन



बता दें, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग विधायक कुलदीप सिंह राठौर पर टिप्पणी करने पर केहर सिंह खाची को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पार्टी ने पूछा है कि उनकी टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। कांग्रेस महासचिव संगठन विनोद जिंटा ने गुरुवार को नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि खाची से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनका जवाब मिलने के बाद पार्टी आगामी कार्रवाई पर फैसला लेगी। केहर सिंह खाची को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी नेताओं में गिना जाता है। खाची प्रियंका गांधी के छराबड़ा स्थित मकान के भी केयरटेकर रहे हैं। मकान के निर्माण के दौरान वह इसके निर्माण कार्य की निगरानी करते रहे हैं। प्रियंका गांधी जब निर्माणाधीन मकान का जायजा लेने छराबड़ा पहुंचती थीं तो खाची उनके साथ मौजूद रहे। वर्ष 2014 के एक हाईकोर्ट मामले के रिकॉर्ड में खाची को प्रियंका गांधी का तत्कालीन स्पेशल पावर ऑफ अटॉर्नी धारक भी बताए गए। केहर सिंह खाची वर्तमान में हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष हैं। प्रदेश सरकार ने जून 2024 में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया था।
विज्ञापन


ठियोग में राठौर पर की थी टिप्पणी
खाची ने ठियोग में एक कार्यक्रम के दौरान कुलदीप राठौर को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि एक समय 11 लोग भी राठौर को नहीं जानते थे। इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया। मामला सामने आने के बाद पार्टी के नेताओं ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed