पंजाब बंद: हिमाचल में भी दिखा असर, एचआरटीसी ने रोका बसों का संचालन, आईएसबीटी ऊना में फंसे रहे यात्री
Impact of Punjab Bandh felt in Himachal; HRTC suspends bus operations, passengers stranded at ISBT.
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:59 PM IST
सार
पंजाब में बंद के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) ने प्रदेश से पंजाब की ओर जाने वाली बस सेवाओं को दोपहर 2 बजे तक रोक दिया। इसका सीधा असर जिला मुख्यालय के आईएसबीटी में देखने को मिला, जहां दिल्ली, चंडीगढ़, नालागढ़ और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्री घंटों तक बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
आईएसबीटी ऊना में खड़ीं बसें।
- फोटो : संवाद