फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water problem in shimla

राजधानी में पेयजल संकट पर घिरी सरकार

Sat, 06 Aug 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
water problem in shimla
भाजपा के पूर्व पार्षद ने साधा निशाना, वरिष्ठ मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चुनावी साल में राजधानी में गहराए जलसंकट पर अब पेयजल कंपनी के बाद सरकार पर भी सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस के बाद अब भाजपा के नुमाइंदों ने सोशल मीडिया पर खुलेआम शहर में गहराए जलसंकट के लिए सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों को जिम्मेदार ठहरा दिया है।
दो बार के भाजपा पार्षद रहे संजीव ठाकुर ने शिमला में गहराए जलसंकट पर स्थानीय विधायक एवं शहरी विकास मंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। कहा कि राजधानी की जनता पहली बार बरसात में ऐसा जलसंकट देख रही है। इनके वार्ड के कुफ्टाधार इलाके में चौथे और पांचवें दिन पानी आ रहा है। पेयजल कंपनी से टैंकर के जरिये सप्लाई देने की मांग की थी लेकिन कंपनी ने टैंकर तक नहीं भेजे। ऐसे में अब हालात ऐसे बन गए हैं कि कंपनी दफ्तर के बाहर धरना देना पड़ेगा। भाजपा से पूर्व मनोनीत पार्षद संजीव सूद ने जलशक्ति मंत्री को निशाने पर लिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए संजीव सूद ने आरोप लगाए कि विभाग और कंपनी की मनमानी के चलते शिमला शहर की जनता पानी के लिए तरस रही है। शहर में पानी की व्यवस्था बेहतर हो, इसके लिए कंपनी में सहायक अभियंता की तैनाती की थी लेकिन इसे सीवरेज व्यवस्था संभालने के काम में लगा दिया। कहा कि चुनावी साल में जलसंकट महंगा पड़ सकता है। बिजली कट के लिए पूर्व पार्षद ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाद, बिजली कट से घटी सप्लाई : मंत्री
राजधानी में गहराए पेयजल संकट पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि गाद और बिजली कट के चलते सप्लाई घटी है। कंपनी को निर्देश दिए हैं कि पंपिंग बढ़ाई जाए और शहर में नियमित सप्लाई दी जाए। बिजली बोर्ड को भी व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है। शहर में जल्द पेयजल सप्लाई सामान्य होगी। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से भी संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed