{"_id":"621d016f7c3dc5672159b000","slug":"water-problem-in-shimla-shimla-news-sml4011113142","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों को देरी से मिला पानी, आज मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों को देरी से मिला पानी, आज मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरि और गुम्मा से बढ़ी पानी की आपूर्ति, कंपनी का दावा; आज सभी इलाकों में देंगे सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गिरि और गुम्मा पेयजल परियोजनाओं से पंपिंग बढ़ने के बाद शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई सुचारु हो गई है। शहर में मंगलवार को तय शेड्यूल के अनुसार पेयजल सप्लाई दी जाएगी। पेयजल कंपनी का दावा है कि शिवरात्रि पर शहर में पानी का संकट नहीं रहेगा।
हालांकि सोमवार को शहर के ज्यादातर इलाकों में सुबह पानी की सप्लाई प्रभावित रही। लेकिन शाम तक कंपनी ने अधिकतर इलाकों में पेयजल सप्लाई देकर राहत दी। सेंट्रल जोन और संजौली जोन में सुबह तय शेड्यूल के अनुसार पानी दिया गया। चौड़ा मैदान और छोटा शिमला जोन में सुबह की बजाय शाम को पानी की सप्लाई दी। छोटा शिमला क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं मिली। यहां मंगलवार को पानी दिया जाएगा।
पेयजल कंपनी के अनुसार बिजली कट के चलते शहर में पानी का शेड्यूल बिगड़ा है लेकिन अब सप्लाई सामान्य होने से मंगलवार को तय शेड्यूल के अनुसार ही पानी दिया जाएगा। कंपनी के एजीएम अनिल जसवाल ने कहा कि शिवरात्रि पर शहर में पेयजल सप्लाई सुचारू रहेगी। लोगों को अब पानी की परेशानी नहीं रहेगी।