फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water pipe of Giri project brust

गिरि की पाइपलाइन टूटने से सप्लाई ठप, सड़क बही

Tue, 07 Sep 2021 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Water pipe of Giri project brust
धमांदरी और मझोली गांव के बीच टूटी पाइप, ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

पानी से सड़क और बावड़ी को पहुंचा नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गिरि पेयजल परियोजना की पाइपलाइन फटने से शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई ठप हो गई है। सोमवार देर रात करीब दस बजे धमांदरी और मझोली गांव के बीच गिरि की मेन पेयजल लाइन टूट गई।
पाइपलाइन टूटने से यहां पानी का सैलाब आ गया जिससे निचली तरफ घासनी, सड़क और बावड़ी बह गए। भारी नुकसान होता देख मंगलवार सुबह ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कंपनी के कर्मचारी पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए मौके पर पहुंचे थे लेकिन ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। कहा कि इस पेयजल लाइन के चलते हुए नुकसान का मुआवजा पहले मिलना चाहिए, तभी काम होने देंगे। बाद में पंचायत प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। लोग कंपनी के अधिकारियों को मौके पर आने के लिए अड़ गए। घंटों की बातचीत के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

कंपनी ने भरोसा दिया कि जो सड़क बह गई है, उसे डंगा लगाकर ठीक कर दिया जाएगा। इसके अलावा बावड़ी से जो पानी की सप्लाई ठप हुई है, उसके लिए पेयजल पाइपें दी जाएंगी। बाकी नुकसान की भी भरपाई होगी। इसके बाद ग्रामीणों ने गिरि की पाइपलाइन का मरम्मत कार्य शुरू होने दिया। मंगलवार शाम इस पाइपलाइन की मरम्मत पूरी कर शिमला शहर के लिए पंपिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में नहीं आया पानी, आज मिलेगी राहत
शिमला। गिरि के पाइप टूटने से मंगलवार दिनभर शहर के लिए पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। इसके चलते शहर के कई इलाकों में मंगलवार को पानी नहीं आया। संजौली जोन के ज्यादातर इलाकों में सप्लाई ठप रही। संजौली बाजार, इंजनघर, सांगटी, बंगाला कालोनी, ढींगूधार, मल्याणा, नवबहार आदि इलाकों में पानी नहीं दिया गया। छोटा शिमला और चौड़ा मैदान के कई इलाकों में भी सप्लाई में कट लगा। राहत यह रही कि सेंट्रल जोन, न्यू शिमला जोन के कई इलाकों में पानी की सप्लाई सुचारु रही। पेयजल कंपनी के एजीएम राजेश कश्यप का कहना है कि गिरि से सप्लाई सुचारू कर दी गई है। बुधवार को शहर में पानी का संकट नहीं रहेगा। पेयजल लाइन टूटने से जो नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई होगी। भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए यहां नॉन रिटर्निंग वॉल्व लगाए जाएंगे ताकि एक तरफ से पानी का बहाव रुक सके।

दोची गांव के पास फटी पेयजल लाइन
कोटी बरांडी पेयजल परियोजना की पाइपलाइन पंथाघाटी के दोची इलाके में फट गई। सड़क के नीचे बिछी इस पेयजल लाइन का पानी अब सड़क पर बह रहा है। यहां सेब से लदे ट्रकों की आवाजाही बढ़ने के कारण लीकेज दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed