फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Water life(jal jeevan) mission begins in Himachal, tap will reach every house

हिमाचल में जल जीवन मिशन का आगाज, हर घर में पहुंचेगा नल

Fri, 24 Jan 2020 07:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/धर्मपुर/टीहरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/धर्मपुर/टीहरा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jan 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Water life(jal jeevan) mission begins in Himachal, tap will reach every house
जल जीवन मिशन का आगाज करते सीएम - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर टीहरा से जल जीवन मिशन का शुभारंभ किया। मंडी के थुनाग, शिमला के कोटी, चंबा के तीसा और बिलासपुर के झंडूता के लिए निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए मिशन का भी ऑनलाइन शुभारंभ किया। बरोटी और टीहरा में जनसभाओं के दौरान सीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल होगा। प्रदेश में 3 हजार 200 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बालिका दिवस पर छात्राओं और महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बालिकाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। यह महिला सशक्तीकरण का उदाहरण है। यह कन्याओं के प्रति समाज की धारणा के बदलाव को भी दर्शाता है। सरकार ने समाज में पिछले दो वर्षों में हर वर्ग और प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित विकास किया है।
विज्ञापन


विकासात्मक कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। सरकार राज्य के कल्याण को उपलब्ध राशि उचित तरीके से खर्च कर रही है। सीएम ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरा है। इसका नेतृत्व जगत प्रकाश नड्डा कर रहे हैं। यह केवल प्रधानमंत्री के हिमाचल से विशेष लगाव से संभव हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम का तंज, विपक्ष फन्ने खां और हम ठेठ पहाड़ी

Water life(jal jeevan) mission begins in Himachal, tap will reach every house

सीएम ने बरोटी में जनसभा के दौरान कांग्रेस पर तंज कसा। विपक्षी नेताओं को फन्ने खां और खुद को ठेठ पहाड़ी बताया। कहा कि लोकसभा चुनाव में और इन्वेस्टर्स मीट को लेकर कुछ फन्ने खां नेताओं ने उनके बारे में कई टिप्पणियां कीं, लेकिन भाजपा ने लोकसभा में एतिहासिक जीत दर्ज की। हिमाचल में करवाई गई इन्वेस्टर्स मीट से प्रेरित होकर कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारें भी इसका अनुसरण कर रही हैं। नाटी डालने से विपक्षी नेताओं को बहुत पीड़ा होती है। यदि वह नाटी डालते हैं तो कांग्रेसी टिप्पणियां करने लग जाते हैं। कहा कि वह ठेठ पहाड़ी हैं। यहां की संस्कृति उनकी रूह में बसी है। 

पूर्व मुख्यमंत्रियों पर साधा महेंद्र ने निशाना
आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि जिस भी मुख्यमंत्री को कंधा दिया, उसने उन्हें पछाड़ने का ही प्रयास किया। पूर्व में रहे मुख्यमंत्रियों को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया। कुछ ने उन्हें पछाड़ने की कोशिश की और कुछ ने मारने की। धर्मपुर की जनता ने हमेशा साथ दिया। उन्होंने सीएम को विश्वास दिलाया कि धर्मपुर की जनता अब उनके साथ कई वर्षों तक चलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed