Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water from damaged tanks is flowing to waste in Kohbag; a severe water crisis has emerged in the villages.

Shimla News: कोहबाग में टैंकों से बर्बाद बह रहा पानी, गांवों में गहराया जलसंकट

Thu, 05 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Water from damaged tanks is flowing to waste in Kohbag; a severe water crisis has emerged in the villages.
चार दिन से लोगों के घरों में नहीं आया है पानी
विज्ञापन

लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पंचायत घेच और कोहबाग में पेयजल संकट गहराने लगा है। स्थानीय लोगों के अनुसार जल शक्ति विभाग की कथित लापरवाही और ठेकेदार की अनदेखी के चलते दोनों पंचायतों के हजारों लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

यहां पेयजल आपूर्ति के लिए बनाए गए जल भंडारण टैंक वर्षों से मरम्मत के इंतजार में हैं। टैंकों में जगह-जगह लीकेज होने से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, जबकि दूसरी ओर ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सामाजिक संस्था उद्घोष के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हेमराज चौहान ने बताया कि जल भंडारण टैंकों की खराब हालत के बारे में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों, संबंधित ठेकेदार और पंचायत प्रतिनिधियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। पेयजल आपूर्ति में लगे कर्मचारियों ने भी बार-बार शिकायतें की हैं, लेकिन इसके बावजूद टैंकों की मरम्मत करवाने और पानी की बर्बादी रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजतन लगातार पानी बह रहा है और गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


पानी की किल्लत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पंचायत की वार्ड सदस्य पूजा ने बताया कि उनके गांव और घर में पिछले चार दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है तो आम ग्रामीणों की परेशानी का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमराज चौहान ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते जल भंडारण टैंकों की मरम्मत करवाकर पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने विभाग से मांग की है कि सबसे पहले लीकेज वाले सभी टैंकों की मरम्मत करवाई जाए, पानी की बर्बादी रोकी जाए और दोनों पंचायतों के सभी गांवों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।



विभाग को नहीं मिली शिकायत
पंचायत घेच और कोहबाग में पानी की समस्या से संबंधित अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि इस तरह की कोई समस्या है तो संबंधित फील्ड स्टाफ को मौके पर भेजा जाएगा।
-कमल राज कपिल, अधिशासी अभियंता, सुन्नी डिवीजन, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article