फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water crisis worship of handpump by people in himachal

जल संकट के बीच हो रही हैंडपंप की पूजा, पानी के सदुपयोग का दिया संदेश

Mon, 04 Jun 2018 11:37 AM IST
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Mon, 04 Jun 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
water crisis worship of handpump by people in himachal

शिमला समेत सूबे के कई इलाकों में पेयजल को लेकर हाहाकार के बीच लोग हैंडपंपों, बावड़ियों और कुओं की पूजा कर रहे हैं। रविवार को सिरमौर के रानीताल में लोगों ने हैंडपंप को फूलों का हार पहनाकर मंत्रोच्चारण के साथ उसकी आरती उतारी।

विज्ञापन


इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने हाथ जोड़कर पानी की पर्याप्त उपलब्धता और हैंडपंप से हमेशा पानी मिलता रहे, इसकी प्रार्थना की। इसके बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। रानीताल में लगे हैंडपंप का यह छठा स्थापना दिवस था और हर साल की तरह इस बार भी ऐसा आयोजन किया गया।
विज्ञापन


पिछले छह साल से मनाए जा रहे हैंडपंप वर्षगांठ अनुष्ठान के मुख्य आयोजक सतीश चौहान के अनुसार यह आयोजन असल में अन्य इलाके के लोगों को पानी के सदुपयोग का संदेश देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे संघर्ष के बाद मिला था हैंडपंप

water crisis worship of handpump by people in himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

गंभीर जलसंकट में हैंडपंप ने इलाके को पीने लायक पानी दिया।आज भी लोग इस हैंडपंप को राहत के तौर पर ही देखते हैं। रानीताल क्षेत्र में कुछ वर्ष पूर्व पानी की किल्लत चल रही थी। लोग बाल्टियां लेकर दर-दर भटकते थे।

खासकर किरायेदारों को पानी नहीं मिल पाता था। हैंडपंप लगाने के लिए लोगों ने दफ्तरों के कई चक्कर काटे। आखिरकार छह महीने की मेहनत के बाद हैंडपंप लग पाया।

कुछ इलाकों में सुधरे हालात, कई जगह जल संकट बरकरार

water crisis worship of handpump by people in himachal

गंभीर जल संकट से जूझ रहे शिमला में कुछ हालात सुधरने लगे हैं। समस्या से निजात दिलाने के लिए अब सतलुज का पानी शिमला पहुंचाया जा रहा है। 19 टैंकरों के जरिये सतलुज  से करीब पांच लाख लीटर पानी रोज गुम्मा टैंक में डाला जा रहा है।

गुम्मा से यह पानी शिमला के लिए सप्लाई हो रहा है। बारिश के बाद नए ट्यूबवेल और छोटे पंप चालू होने से सप्लाई 37.63 एमएलडी तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। नगर निगम के इस दावे के बावजूद शिमला के कई इलाकों को पानी नहीं मिल रहा।

वहीं, पिछले दो दिन में कसुम्पटी, विकासनगर, पंथाघाटी और सील्ड रोड पर पानी के लिए प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

इसी बीच, पुलिस ने लोगों को राहत देने के लिए शिमला शहर में पीने के पानी की करीब 1400 बोतलें बांटीं। शिमला के अलावा चंबा सिरमौर, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर के कई इलाकों में लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed