फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water crisis in the city, Khalini and Kanlog still have no water for the third day

Shimla News: शहर में जलसंकट, खलीनी और कनलोग तीसरे दिन भी पानी नहीं

Sat, 26 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in the city, Khalini and Kanlog still have no water for the third day
लोगों के साथ टाउनहॉल पहुंच गए पार्षद चमनप्रकाश, बोले-तीन दिन से नहीं आया है पानी, तरस रहे लोग
विज्ञापन

गिरि और गुम्मा परियोजना से आपूर्ति बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कई इलाकों में फिर से पेयजल संकट गहरा गया है। खलीनी, कनलोग समेत छोटा शिमला जोन के कई वार्डाें में पेयजल आपूर्ति चौथे दिन पहुंच गई है। तीसरे दिन भी जब पानी की आपूर्ति नहीं मिली तो खलीनी के लोग पार्षद को साथ लेकर शनिवार को नगर निगम के दफ्तर टाउनहॉल पहुंच गए।

यहां महापौर सुरेंद्र चौहान नहीं मिले तो उपमहापौर उमा कौशल के पास पहुंच गए। पार्षद चमन प्रकाश ने कहा कि तीन दिन से खलीनी में पीने का पानी नहीं आया है। लोग उन्हें शिकायत कर रहे हैं। इस बारे में जब कंपनी के अधिकारियों को पूछते हैं तो स्पष्ट जवाब नहीं मिलता। चंद मिनटों के लिए आपूर्ति देते हैं जिससे लोगों की बाल्टियां तक नहीं भर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि बाकी शहर में तीसरे दिन पानी मिल रहा है लेकिन उनके वार्ड में संकट चल रहा है। उपमहापौर ने तुरंत कंपनी के अधिकारियों से फोन पर रिपोर्ट तलब की। पूछा कि पेयजल आपूर्ति क्यों बाधित हो रही है। कंपनी ने कहा कि गिरि, गुम्मा से सप्लाई घटने के कारण शहर में शेड्यूल बिगड़ा है। उपमहापौर को बताया कि शाम 4:00 बजे तक खलीनी में पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। पार्षद लोगों के साथ वापस लौट गए लेकिन देर शाम 6:30 बजे तक भी कंपनी ने पानी नहीं दिया। पार्षद ने कहा कि दावे के बावजूद कंपनी देर शाम तक पानी नहीं दे पाई है।
विज्ञापन




दफ्तरों-आश्रमों में टैंकरों से पानी
कंपनी का दावा है कि शहर के ज्यादातर इलाकों में तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है। हालांकि, सरकारी दफ्तरों, आश्रमों, मंदिरों और सार्वजनिक शौचालयों में पानी की कमी होने से टैंकर भेजने पड़ रहे हैं। कंपनी का कहना है कि गिरि गुम्मा से आपूर्ति घटने के कारण शहर में पेयजल किल्लत हुई है। रविवार से पेयजल आपूर्ति सामान्य होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article