{"_id":"70f88c8830129165119adec9d249d119","slug":"water-crisis-in-shimla-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे शहर को नहीं मिली पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे शहर को नहीं मिली पानी की सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 28 Sep 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधे शहर में शनिवार सुबह पीने के पानी की सप्लाई नहीं हुई। सेंट्रल जोन और छोटा शिमला जोन में शनिवार सुबह नगर निगम ने पीने के पानी की सप्लाई नहीं दी। गिरि पेयजल योजना में बिजली कट और अश्वनी खड्ड पेयजल योजना का पानी न्यू शिमला, कसुम्पटी में बांटने के चलते कई क्षेत्रों के लोगों को शनिवार को जल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
राजधानी की सेंट्रल जोन माल रोड, लोअर बाजार, राम बाजार, गंज बाजार, कैथू, अनाडेल, कृष्णानगर, कार्ट रोड एरिया, नाभा, फागली, टुटीकंडी और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह पीने के पानी की सप्लाई नहीं हुई है। गिरि पेयजल योजना में बिजली कट के चलते पंपिंग शनिवार सुबह से दोपहर बाद तक ठप रही।
विज्ञापन
छोटा शिमला जोन के तहत छोटा शिमला, स्ट्राबेरी हिल, ब्राकहास्ट, पेट्रोल पंप एरिया, पाइन लॉज, साधना घाटी, नॉलजवुड, खलीनी, लोअर खलीनी, निगम विहार, बियरखाना, वर्मा अपार्टमेंट और आसपास के क्षेत्रों में भी पानी की सप्लाई नहीं दी। दो दिनों से छोटा शिमला जोन में पानी की आपूर्ति गड़बड़ा रही है।
विज्ञापन
वीरवार को अश्वनी खड्ड की राइजिंग मेन ब्यूलिया के पास टूटने के चलते छोटा शिमला जोन में दो दिनों से पानी की सप्लाई नियमित नहीं हो रही। शुक्रवार शाम को कनलोग, टालैंड में पानी नहीं दिया। आईपीएच के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने बताया है कि कट के चलते पंपिंग प्रभावित हुई है। शनिवार शाम से पंपिंग जारी है।