अगले एक हफ्ते तक रहेगा पेयजल संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला शहर के लोगों को अगले एक हफ्ते तक पानी की दिक्कत से जूझना पड़ सकता है। यहां पीने के पानी की सप्लाई नियमित करना आईपीएच और नगर निगम के लिए मुश्किल हो गया है।
शनिवार को भी गिरि पेयजल योजना में ब्रेकर टूटने से पंपिंग प्रभावित हुई। गुम्मा में बिजली का शट डाउन होने से पंप बंद रहे वहीं अश्वनी खड्ड पेयजल योजना में लीकेज हो गई है। इसके चलते शनिवार और रविवार को शहर के कई क्षेत्रों में पीने के पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है।
कई क्षेत्रों में तो एक सप्ताह बाद भी पानी नहीं मिल पाया है। आईपीएच के अधिशासी अभियंता प्रीत मोहिंद्र सिंह ने बताया है कि गिरि में ब्रेकर टूट गया था। इसे दुरूस्त करने के चलते पंपिंग प्रभावित हुई है।
कांगनाधार में पांचवें दिन भी नहीं मिला पानी
न्यू शिमला के सेक्टर छह कांगनाधार में शनिवार को पांचवें दिन भी पानी की सप्लाई नहीं दी गई। क्षेत्र में एमसी दो लाइनों से पानी की सप्लाई करता है लेकिन एक लाइन में पांच दिन से पानी नहीं दिया गया है।
वहीं, भट्ठाकुफर, गाहन, नेरीधार, समिट्री में बीते एक सप्ताह से पीने के पानी की सप्लाई नहीं हुई है। चम्याणा के पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने बताया है कि निगम प्रशासन को कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई हल नहीं हुआ है। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने कहा है कि इन क्षेत्रों की लाइन की जांच की जाएगी।
शनिवार को छोटा शिमला जोन के तहत छोटा शिमला, साधना घाटी, स्ट्राबेरी हिल, ऐरा होम, पेट्रोल पंप एरिया, देवनगर, विकासनगर, न्यू शिमला, विजयनगर, नालजवुड, खलीनी, लोअर खलीनी, बियरखाना, वर्मा अपार्टमेंट और यूएस क्लब में पानी की सप्लाई नहीं दी गई।