{"_id":"7081341b4b813e91ac23f20cccb43e1c","slug":"watch-agriculture-success-story-on-youtube","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू ट्यूब पर देखें खेती की सक्सेस स्टोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू ट्यूब पर देखें खेती की सक्सेस स्टोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 20 Jun 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नत खेती और कृषि विकास से संबंधित तमाम गतिविधियों की सक्सेस स्टोरी अब आप यू-ट्यूब पर देख सकते हैं। नाबार्ड ने इसके लिए नया यू ट्यूब चैनल लांच कर दिया है।
विज्ञापन
इसमें हिमाचल के किसान क्लबों, स्वयं सहायता समूहों सहित नाबार्ड से संबद्ध तमाम अन्य संबंधित संगठनों की गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा पॉलीहाउस जैसी योजनाओं की सक्सेस स्टोरी भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
यह जानकारी नाबार्ड के जनसंपर्क अधिकारी टीएस नेगी ने दी है। नेगी ने कहा कि नाबार्ड यू ट्यूब चैनल में अब ऐसी सफलता की सत्यकथाओं के वीडियो देखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
इससे पूरे प्रदेश के किसानों और बागवानों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई राज्यों ने ये वीडियो इस चैनल पर अपलोड भी कर दिए हैं।
अब हिमाचल में भी कर दिए जाएंगे। मौजूदा समय में नाबार्ड की मदद से हिमाचल में भी बड़ी संख्या में कृषि योजनाएं चल रही हैं। इनके सार्थक परिणाम भी सामने आए हैं।
ऐसी तमाम योजनाओं की सक्सेस स्टोरी इस चैनल पर ही हिमाचल से भी अपलोड की जा रही हैं।