फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Warning of hailstorm and storm after record heat in Himachal

हिमाचल में रिकॉर्ड गर्मी के बाद अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी

Tue, 21 May 2019 08:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 May 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Warning of hailstorm  and storm after record heat in Himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को रिकॉर्ड गर्मी पड़ने के बाद बुधवार को अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी हुई है। मंगलवार को गर्मी ने प्रदेशवासियों के खूब पसीने छुड़ाए। ऊना में अधिकतम तापमान 41 तो शिमला में 27.5 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन


मंगलवार को शिमला में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बुधवार से मौसम के तेवर बदलने का पूर्वानुमान है। 22 और 23 मई के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


इस दौरान सूबे के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। 24 मई तक मौसम खराब बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 मई से मौसम साफ होगा जिससे अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। येलो अलर्ट के दौरान बहुत अधिक नुकसान होने की संभावना कम रहती है। येलो अलर्ट से मौसम विज्ञान केंद्र ने सरकार को सतर्क रहने की अपील की है। उधर, मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा।

विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मंगलवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38.5, सुंदरनगर में 36.6, हमीरपुर में 36.2, कांगड़ा में 35.6, नाहन में 35.4, भुंतर में 35.0, चंबा में 34.4, सोलन में 32.2, धर्मशाला में 28.8, कल्पा में 22.4, डलहौजी में 21.2 और केलांग में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सोमवार रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। सोमवार रात नाहन में न्यूनतम तापमान 20.1, बिलासपुर में 19.2, हमीरपुर में 18.6, ऊना में 18.3, शिमला में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अभी भी न्यूनतम तापमान कम चल रहा है। सोमवार रात मनाली में न्यूनतम तापमान 7.6, कल्पा में 5.9 और केलांग में 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed