फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ward detention till 9 October in proposed MC Solan and New Nagar Panchayats

प्रस्तावित एमसी सोलन और नई नगर पंचायतों में 9 अक्तूबर तक वार्ड बंदी

Mon, 28 Sep 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Sep 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Ward detention till 9 October in proposed MC Solan and New Nagar Panchayats
पंचायत-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल चुनाव आयोग ने छह जिलों के उपायुक्तों को आदेश दिए हैं कि प्रस्तावित नए नगर निगम सोलन, नई नगर पंचायतों और नगर परिषद में वार्ड बंदी का कार्य 9 अक्तूबर तक पूरा कर लें।  राज्य चुनाव आयोग 15 नवंबर के बाद इनकी वोटर लिस्टों को तैयार करेगा। राज्य चुनाव आयोग ने इस संबंध में जिला शिमला, सोलन, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और ऊना के उपायुक्तों को  लिखित आदेश भी भेज दिए हैं। शिमला जिले की नेरवा और चिड़गांव नगर पंचायत, सोलन नगर निगम और कंडाघाट नगर पंचायत, मंडी के नेरचौक नगर परिषद, करसोग नगर पंचायत, कुल्लू को आनी और निरमंड नगर पंचायत, कांगड़ा की ज्वाली नगर पंचायत, और ऊना की अंब नगर पंचायत की वार्ड बंदी 9 अकतूबर तक करने के आदेश दिए हैं। 12 अक्तूबर तक ड्राफ्ट प्रस्ताव तैयार होगा।  14 दिन के भीतर आपत्ति और सुझाव मांगे जाने हैं। इसके बाद इनका निपटारा किया जाना है। इसके बाद चुनाव आयोग 15 नवंबर के बाद इनकी वोटर लिस्टों को तैयार करेगा। राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी  संजीव महाजन ने कहा कि प्रदेश के छह जिलों के उपायुक्तों को नए नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में 9  अक्तूबर तक वार्ड बंदी के आदेश आयोग ने दिए हैं। आयोग 15 नवंबर के बाद वोटर लिस्ट तैयार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed