फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   War of Corona won at the age of 90, Bangana old lady fought with epidemic in home quarantine

90 वर्ष की आयु में जीती कोरोना से जंग, होम क्वारंटीन में महामारी से लड़ी बंगाणा की वृद्धा

Fri, 26 Jun 2020 03:28 AM IST
Krishan Singh शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, ऊना
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jun 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
War of Corona won at the age of 90, Bangana old lady fought with epidemic in home quarantine
90 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला

जीने की इच्छा इंसान को बड़े से संकट से उबार सकती है। होम क्वांरटीन के नियमों का पालन ठीक से किया जाए तो कोरोना को हराने में यह बेहद महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो सकता है। ऐसा ही मामला हिमाचल के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के बौट में सामने आया है, जहां 90 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने होम क्वारंटीन में रहकर कोरोना को मात दी है। 14 जून को बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 10 दिन में ही उन्होंने कोरोना को हरा दिया। 24 जून को जब दोबारा टेस्ट हुआ तो रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएमओ ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि महिला का पुत्र दो जून को मुंबई से लौटा था। आठ जून को लिए सैंपल में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमित व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर खड्ड में शिफ्ट किया था, जबकि पूरे परिवार को होम क्वारंटीन किया था। कहा कि महिला की आयु को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम क्वांरटीन करने का फैसला लिया। डॉक्टरों की सही देखभाल तथा होम क्वारंटीन के नियमों का सख्ती से पालन करने से वृद्ध महिला ने कोरोना को हरा दिया है। उन्होंने कहा कि वृद्ध महिला के परिवार में बहू तथा दोनों पोतियां भी संक्रमित हुई थीं। सभी की रिपोर्ट 14 जून को पॉजिटिव आई थी। अब परिवार में एक पोती को छोड़कर बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला के पुत्र की 18 जून को रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सीएमओ ने कहा कि डॉ. अतुल तथा उनकी टीम ने नियमित रूप से पूरे परिवार का चेकअप किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि
डीसी ऊना संदीप कुमार ने कहा कि 90 वर्षीय महिला का कोरोना को मात देना स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है। अगर मरीज होम क्वारंटीन में नियमों का सही ढंग से पालन करें तो कोरोना को हराया जा सकता है। क्वारंटीन में घबराने की कोई जरूरत नहीं है, बस संयम बनाए रखें तथा अपना मनोबल न गिरने दें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed