{"_id":"69ea2981d71d13dd2b0330e7","slug":"waiting-for-the-summer-special-train-on-the-kalka-shimla-railway-track-shimla-news-c-19-sml1002-710490-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर समर स्पेशल ट्रेन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर समर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
विज्ञापन
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर सैलानियों की संख्या बढ़ती जा रही है। 30 अप्रैल तक सभी ट्रेने
- फोटो : कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर सैलानियों की संख्या बढ़ती जा रही है। 30 अप्रैल तक सभी ट्रेनें कालका से शिमला के लिए एडवांस में पैक हो चुकी हैं।
कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेनें 30 अप्रैल तक पैक, मैदानों में गर्मी पड़ने से शहर में आ रहे सैलानी
जरनल डिब्बों में खड़े होकर शिमला पहुंच रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर सैलानियों की संख्या बढ़ती जा रही है। 30 अप्रैल तक सभी ट्रेनें कालका से शिमला के लिए एडवांस में पैक हो चुकी हैं। बाहरी राज्यों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं।
अब सैलानियों को समर स्पेशल ट्रेन का इंतजार है। सैलानियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए हर साल समर सीजन में उत्तर रेलवे की ओर से एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन को चलाया जाता है। मिक्स अप डाउन ट्रेन कालका से शिमला तक वीरवार को पैक होकर पहुंची। कुछेक सैलानी तो कालका से जरनल डिब्बों में टिकट लेने के बाद भी खड़े-खड़े सफर कर शिमला पहुंच रहे हैं। ट्रेनों का किराया कम होने से अधिकतर लोग रेल मार्ग के माध्यम से शिमला आने को प्राथमिकता देते हैं लेकिन भीड़ ज्यादा होने से टिकट की बुकिंग के लिए भी लंबी वेटिंग चल रही है। इन दिनों बंगाल, गुजरात, गोवा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से सैलानी शिमला आ रहे हैं।
ज्यादातर सैलानी कालका-शिमला नैरोगेज ट्रैक पर रोमांचक सफर के लिए सैलानी रेल मार्ग के माध्यम से शिमला की वादियों को निहारना पसंद करते हैं। यह ट्रेनें 103 सुरंगों से होकर गुजरती हैं। इसके अलावा इस ट्रैक पर छोटे-बड़े 969 पुल हैं। रेलवे की ओर से कालका-शिमला ट्रैक पर छह ट्रेनें चलाई जा रही हैं। कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर 30 अप्रैल तक हिमालयन क्वीन 52455 में 36 वेटिंग, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52459 में 7 वेटिंग, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52457 में 12 वेटिंग, शिवालिक डीलक्स 52451 में 23 वेटिंग, कालका-शिमला एक्सप्रेस 52453 में 26 वेटिंग है।
विज्ञापन
15 मई के बाद शुरू हो सकती है स्पेशल ट्रेन
कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर उत्तर रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 मई के बाद शुरू की जा सकती है, क्योंकि ट्रेनों में सैलानियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है जिसे देखते हुए कालका रेलवे स्टेशन ने अंबाला मंडल को ट्रेन के जल्द संचालन के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। इन दिनों में अधिकतर सैलानियों रेल मार्ग के माध्यम से शिमला आते हैं। सैलानियों की इस ट्रेन की सुविधा जुलाई अंत तक मिलेगी।