{"_id":"60070ad23e9e3e398d68dad4","slug":"voting-again-for-sandhol-panchayat-ward-6-panchayat-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी जिले के धर्मपुर की संधोल पंचायत के वार्ड 6 में दोबारा होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी जिले के धर्मपुर की संधोल पंचायत के वार्ड 6 में दोबारा होगा मतदान
Tue, 19 Jan 2021 10:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के मंगलवार को दूसरे चरण के चुनाव में मतदान के दौरान सहायक चुनाव अधिकारी की कोताही सामने आई है। जिला मंडी के धर्मपुर की संधोल पंचायत के वार्ड 6 में दोबारा मतदान कराया जाएगा। बताते हैं कि मतपत्रों में एआरओ अभ्यर्थी के नाम के आगे वोटरों के नाम लिखता रहा और मतपेटियों में डलवाता रहा। यह मामला जब गरमाया तो चुनाव अधिकारी ने मतपेटियों को सील करा दिया और मतगणना भी रोक दी। यह गंभीर मामला राज्य चुनाव आयोग के ध्यान में लाया गया है।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने बताया कि जिला मंडी के धर्मपुर की संधोल पंचायत के वार्ड नंबर छह में यह गड़बड़ी हुई है। उक्त वार्ड में मतगणना रोक दी थी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने जिला चुनाव अधिकारी से लिखित शिकायत मांगी है। इस शिकायत के आधार पर ही चुनाव आयोग संघोल पंचायत के वार्ड नंबर छह में दोबारा चुनाव कराएगा।
विज्ञापन