फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: elction counting under three tyre security in himachal

Shimla: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में की जाएगी विधानसभा चुनाव की मतगणना

Tue, 29 Nov 2022 03:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2022 03:23 PM IST
सार

मतगणना के दिन 8 दिसंबर को सुबह 5 बजे सभी मतगणना कर्मियों एवं माइक्रो आबजर्वर को टेबल आवंटित किए जाएंगे और सुबह 8 बजे से मतगणना आरंभ होगी। 

विज्ञापन
Shimla: elction counting under three tyre security in himachal
हिमाचल चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला जिले की आठ विधानसभा सीटों की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी। पहले घेरे में केंद्रीय सुरक्षा बल, दूसरे में हिमाचल सशस्त्र पुलिस और तीसरे घेरे में जिला पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को मतगणना केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन


साथ ही मोबाइल फोन ले जाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कहा कि जिला शिमला के मतगणना कर्मियों और माइक्रो आबजर्वर की पहली रैंडमाइजेशन एक दिसंबर तथा दूसरी रैंडमाइजेशन 6 दिसंबर हो होगी। इसके बाद मतगणना कर्मियों एवं माइक्रो आबजर्वर को उनके विधानसभा क्षेत्र आवंटित किए जाएंगे। 7 दिसंबर को मतगणना से जुड़े सभी कर्मचारी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे। मतगणना कर्मियों तथा माइक्रो आबजर्वर को मतगणना के नियमों तथा विभिन्न प्रावधानों की जानकारी प्रदान करने के लिए जिला स्तर पर पूर्वाभ्यास भी करवाया जाएगा। पहली ट्रेनिंग 3 दिसंबर और दूसरी ट्रेनिंग 6 दिसंबर को रैंडमाइजेशन के बाद होगी। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी अपने स्तर पर भी मतगणना से जुड़े सभी कर्मचारियों को पूर्वाभ्यास करवाएंगे।
विज्ञापन


सुबह 8 बजे से शुरू होगा मतगणना
डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि मतगणना के दिन 8 दिसंबर को सुबह 5 बजे सभी मतगणना कर्मियों एवं माइक्रो आबजर्वर को टेबल आवंटित किए जाएंगे और सुबह 8 बजे से मतगणना आरंभ होगी। मतगणना के लिए 178 कर्मियों तथा 121 माइक्रो आबजर्वर की आवश्यकता है। इसके अलावा 20 प्रतिशत अतिरिक्त स्टाफ को रिजर्व में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed