फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Volvo buses running from Manali will leave from Kiratpur four lane, HRTC management issued orders

हिमाचल: किरतपुर फोरलेन से रवाना होंगी मनाली से चलने वाली वोल्वो बसें, एचआरटीसी प्रबंधन ने जारी किए आदेश

Fri, 24 Nov 2023 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Nov 2023 08:11 PM IST
सार

नई व्यवस्था लागू होने से यात्री नेरचौक में लगने वाले जाम से भी बचेंगे। मनाली से चलने वाली सभी वोल्वो नेरचौक बाईपास से चलेंगी। नेरचौक के यात्री परिवहन निगम की वोल्वो बस सेवाओं को डडौर से ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Volvo buses running from Manali will leave from Kiratpur four lane, HRTC management issued orders
एचआरटीसी की वोल्वो बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की मनाली से रवाना होने वाली वोल्वो बसें अब किरतपुर फोरलेन से होकर संचालित होंगी। ऐसा होने से सफर में करीब दो घंटों की बचत होगी। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से शुरू की गई फीडबैक सेवा के माध्यम से मिले सुझावों पर यह व्यवस्था लागू की गई है। हालांकि मनाली-दिल्ली शाम 8:00 और कुल्लू-हरिद्वार शाम 4:30 बजे रवाना होने वाली वोल्वो वाया बिलासपुर चलेंगी। नई व्यवस्था लागू होने से यात्री नेरचौक में लगने वाले जाम से भी बचेंगे। मनाली से चलने वाली सभी वोल्वो नेरचौक बाईपास से चलेंगी। नेरचौक के यात्री परिवहन निगम की वोल्वो बस सेवाओं को डडौर से ले सकते हैं।

विज्ञापन


मनाली से दिल्ली दोपहर बाद 3:00, 4:00, 5:00, 6:00, 9:00 बजे चलने वाली (वोल्वो बसें) सुंदरनगर (हराबाग) से किरतपुर फोरलेन से चलाई जाएंगी। मनाली से चंडीगढ़ सुबह 8:00, शाम 7:30 बजे चलने वाली वोल्वो बस सेवाएं सुंदरनगर (हराबाग) से किरतपुर फोरलेन से चलाई जाएंगी। मनाली से हरिद्वार दोपहर बाद 2:58 बजे चलने वाली हिमधारा एसी बस सुंदरनगर (हराबाग) से फोरलेन पर चलाई जाएंगी। मनाली से दिल्ली रात 8:00 बजे, कुल्लू से हरिद्वार शाम 4:30 बजे, मनाली से चंडीगढ़ सुबह 10:00 बजे चलने वाली वोल्वो बस सेवाएं बिलासपुर, नौणी, मंडी-भराड़ी फोरलेन से होते हुए संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


बिलासपुर के यात्री जिन्होंने सुंदरनगर (हराबाग) से किरतपुर फोरलेन होकर संचालित की जा रही वोल्वो बस में सफर करना है तो वे मंडी भराड़ी से परिवहन निगम की बस सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसी तरह नेरचौक के यात्री डडौर से परिवहन निगम की उपरोक्त बस सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि फीडबैक सेवा के जरिये मिल रहे सुझावों के आधार पर यात्रियों की सुविधा के लिए वोल्वो सेवाओं के संचालन में बदलाव किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed