{"_id":"60f2c3178ebc3e50aa685cd6","slug":"volvo-bus-service-will-start-on-rewalsar-delhi-route-from-july-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवालसर-दिल्ली रूट पर 19 जुलाई से शुरू होगी वोल्वो बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवालसर-दिल्ली रूट पर 19 जुलाई से शुरू होगी वोल्वो बस सेवा
Sat, 17 Jul 2021 05:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 17 Jul 2021 05:16 PM IST
सार
एचआरटीसी की मंडलीय कार्यशाला तारादेवी की वोल्वो इस रूट पर चलेगी। उपमंडलीय प्रबंधक डीडब्ल्यू तारादेवी पवन शर्मा ने बताया कि रिवालसर-दिल्ली-रिवालसर रूट पर सोमवार से वोल्वो संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
एचआरटीसी वोल्वो(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के रिवालसर-दिल्ली-रिवालसर रूट पर एचआरटीसी सोमवार 19 जुलाई से वोल्वो बस सेवा शुरू करने जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान इस रूट पर वोल्वो सेवा बंद कर दी गई थी। सैलानियों की ओर से भारी डिमांड के चलते एचआरटीसी प्रबंधन ने इस रूट पर दोबारा से वोल्वो चलाने का फैसला लिया है। एचआरटीसी की मंडलीय कार्यशाला तारादेवी की वोल्वो इस रूट पर चलेगी।
विज्ञापन
उपमंडलीय प्रबंधक डीडब्ल्यू तारादेवी पवन शर्मा ने बताया कि रिवालसर-दिल्ली-रिवालसर रूट पर सोमवार से वोल्वो संचालन शुरू हो जाएगा। यात्री 19 तारीख और इसके बाद निगम की वेबसाइट से भी इस वोल्वो में सीटों की एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वोल्वो रिवालसर से दिल्ली के लिए सुबह 07:00 बजे रवाना होगी और शाम 06:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से रिवालसर के लिए वोल्वो शाम 10:15 पर रवाना होगी और सुबह 08:30 बजे रिवालसर पहुंचेगी। वोल्वो का रूट वाया जाहू, बिलासपुर और घुमारवीं रहेगा।
विज्ञापन