फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vistadome rail motor car reached shimla for the first time with passengers

यात्रियों को लेकर पहली बार शिमला पहुंची विस्ताडोम रेल मोटरकार, ये है किराया

Thu, 20 Jun 2019 11:39 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jun 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Vistadome rail motor car reached shimla for the first time with passengers
विस्ताडोम रेल मोटरकार - फोटो : अमर उजाला

कालका-शिमला हेरिटेज रेल ट्रैक पर उद्घाटन के बाद पहली बार बुधवार को विस्ताडोम रेल मोटरकार सैलानियों को लेकर शिमला पहुंची। 1600 रुपये प्रति सीट किराया खर्च कर 14 सैलानी लग्जरी रेल मोटरकार में कालका से शिमला पहुंचे।

विज्ञापन


इसी साल 6 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला स्टेशन पर विस्ताडोम का उद्घाटन किया था। बुधवार को एक अन्य रेल मोटरकार 8 सैलानियों को लेकर भी शिमला पहुंची।
विज्ञापन


समर टूरिस्ट सीजन के दौरान सैलानियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हेरिटेज कालका-शिमला रेल ट्रैक पर 13 जून से आरए-100, सीटी-14 झरोखा और रेल मोटरकार की चार्टेड बुकिंग शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बुकिंग पर बुधवार को दो रेल मोटरकारें शिमला पहुंचीं। 8 सीटर रेल मोटरकार को सैलानियों ने 2200 रुपये प्रति सीट के हिसाब से 17,600 रुपये में बुक किया था जबकि 14 सीटर रेल मोटरकार 1600 रुपये प्रति सीट की दर से 22,400 रुपये में बुक करवाया।

कालका और शिमला के बीच रेल मोटरकार सिर्फ  एक ही स्टेशन बडोग में 10 मिनट के लिए ही रुकी। शिमला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक प्रिंस सेठी ने बताया कि बुधवार को पहली बुकिंग पर विस्ताडोम रेल मोटरकार शिमला पहुंची है। सैलानियों ने इसे खासा पसंद किया है।

विस्ताडोम रेल मोटरकार की यह है खासियत

Vistadome rail motor car reached shimla for the first time with passengers
विस्ताडोम रेल मोटरकार - फोटो : अमर उजाला

लग्जरी रेल मोटरकार नाइट विजन कैमरे और सीसीटीवी कैमरे से लैस है। इसमें एलईडी स्क्रीन लगी है। कोच की छत में स्मार्ट ग्लास लगे हैं। ऑल वेदर एयर कंडीशनर लगा है।

आरामदायक सीटों से लैस इस कोच में कॉफी वेंडिंग मशीन लगी है। खिड़की में बड़े शीशे है। रेल मोटरकार में वेस्टर्न स्टाइल शौचालय और वाशबेसिन है। इसे वाईफाई से लैस करने की तैयारी है।

स्विट्जरलैंड से कम नहीं रेलकार में शिमला का सफर
उज्जैन (मध्यप्रदेश) के शेख अब्दुल पत्नी शाहीन खान और दो बच्चों के साथ रेल मोटरकार में शिमला पहुंचे। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह सफर स्विट्जरलैंड से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed