{"_id":"62697d53b9e9c665f636afd4","slug":"virtual-dialogue-of-union-agriculture-minister-information-about-the-schemes-given-to-the-farmers-of-three-districts-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कृषि मंत्री का वर्चुअल संवाद: हिमाचल के तीन जिलों के किसानों को दी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय कृषि मंत्री का वर्चुअल संवाद: हिमाचल के तीन जिलों के किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
Wed, 27 Apr 2022 10:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:59 PM IST
सार
प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुल्लू, ऊना तथा चंबा जिला के किसानों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद किया तथा किसानों को योजनाओं के तहत विभिन्न प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय कृषि मंत्री ने नरेंद्र तोमर ने बुधवार को कुल्लू जिले के किसानों से वर्चुअल संवाद कर फसल बीमा के तहत चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कुल्लू जिले के किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री से फसल बीमा योजनाओं के तहत प्राप्त लाभ के बारे में अपने अनुभव साझा किए। प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुल्लू, ऊना तथा चंबा जिला के किसानों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद किया तथा किसानों को योजनाओं के तहत विभिन्न प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
किसानों ने कृषि मंत्री के साथ फसल बीमा योजनाओं के तहत अभी तक प्राप्त लाभ के बारे में अपने अनुभव साझा किए। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से संपर्क कर पूरे देश के किसानों को संबोधित किया तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व नवीनीकरण मौसम आधारित फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन