{"_id":"610d55f48ebc3ec34e1a700b","slug":"virendra-kashyap-sc-commission-ramlok-dhanotia-chairman-of-obc-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र कश्यप एससी आयोग और रामलोक धनोटिया ओबीसी आयोग के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरेंद्र कश्यप एससी आयोग और रामलोक धनोटिया ओबीसी आयोग के अध्यक्ष
Fri, 06 Aug 2021 09:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Aug 2021 09:04 PM IST
सार
प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव से पहले सरकार ने बोर्डों, निगमों और आयोग में नियुक्तियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
वीरेंद्र कश्यप व रामलोक धनोटिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप को राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। इनके अलावा जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी से रामलोक धनोटिया को ओबीसी आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव से पहले सरकार ने बोर्डों, निगमों और आयोग में नियुक्तियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
बीते रोज ही भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार बबली को राज्य कामगार कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पूर्व जिला कांगड़ा से संजय गुलेरिया और ओपी चौधरी की भी ताजपोशी हो चुकी है। इनके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद को भी पर्यटन बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आने वाले दिनों में अन्य निगम और बोर्डों में भी तैनातियां होने के आसार हैं।
विज्ञापन