फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Virender Bhatt Mayor Madhuri Kapoor Deputy Mayor of Municipal Corporation Mandi

MC Mandi: नगर निगम मंडी में फिर भाजपा काबिज, वीरेंद्र मेयर और माधुरी बनीं डिप्टी मेयर

Sat, 25 Nov 2023 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Nov 2023 05:48 PM IST
सार

सन्यारडी वार्ड से पार्षद वीरेंद्र आर्य ने महापौर पद के लिए वीरेंद्र भट्ट का नाम प्रस्तावित किया, जिसे हाउस ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

विज्ञापन
Virender Bhatt Mayor Madhuri Kapoor Deputy Mayor of Municipal Corporation Mandi
वीरेंद्र भट्ट, माधुरी कपूर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी नगर निगम में फिर भाजपा का डंका बजा है। भाजपा पार्षद और पूर्व डिप्टी मेयर वीरेंद्र भट्ट को मेयर और माधुरी कपूर को सर्वसम्मति से डिप्टी मेयर चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में चारों कांग्रेसी पार्षद मौजूद रहे, लेकिन कांग्रेस की तरफ से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया। हालांकि भाजपा की एक महिला पार्षद ने चुनावी प्रक्रिया से किनारा किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया से पहले सर्किट हाउस मंडी में शनिवार को भाजपा विधायकों और पार्षदों की दोनों पदों के लिए नाम तय करने पर मैराथन बैठक हुई। इसमें मेयर और डिप्टी का नाम तय करने पर विरोध के स्वर भी उठे। मगर वह हाईकमान के फैसले पर हावी नहीं हो पाए। बैठक में नाम तय होने के बाद विधायक और भाजपा पार्षद 12 बजे के बाद नगर निगम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम कार्यालय में डीसी अरिंदम चौधरी, एडीसी निवेदिता नेगी और कांग्रेस पार्षद पहले से ही मौजूद थे। भाजपा पार्षदों के पहुंचने के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। निगम कार्यालय सभागार में पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी की मौजूदगी में सन्यारडी वार्ड से पार्षद वीरेंद्र आर्य ने महापौर पद के लिए वीरेंद्र भट्ट का नाम प्रस्तावित किया, जिसे हाउस ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।


वहीं, बैहना वार्ड के पार्षद कृष्ण भानु ने उपमहापौर पद के लिए माधुरी कपूर के नाम को प्रस्तावित किया, जिसे भी सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इसके उपरांत पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त ने महापौर और उपमहापौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ढाई साल पहने बना था मंडी नगर निगम
ढाई साल पहले बने नगर निगम मंडी में 15 वार्डों से पार्षद चुनकर आए थे। 11 पार्षद भाजपा और चार पार्षद कांग्रेस से हैं। महापौर के लिए महिला के लिए आरक्षित पद होने के चलते दिपाली जसवाल महापौर चुनी गई थीं, वहीं वीरेंद्र भट्ट उपमहापौर बने थे। इनका कार्यकाल ढाई वर्ष का था। उनका कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात इस बार महापौर पद अनारक्षित था। चुनाव के दौरान मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा सहित पार्षद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed