{"_id":"5e8c67438ebc3e767940dd9a","slug":"virbhadra-singh-urged-people-to-cooperate-to-deal-with-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से निपटने के लिए लोग सहयोग करें: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से निपटने के लिए लोग सहयोग करें: वीरभद्र
Tue, 07 Apr 2020 05:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Apr 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने देश में कोरोना महामारी के प्रति लोगों को सचेत करते हुए उन्हें इसकी रोकथाम के लिए सरकार को पूरा सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की इस लड़ाई में हम सबको मिल कर लड़ना है। आने वाला समय और भी गंभीर चुनौती का हो सकता है। केंद्र और राज्य सरकार को अभी से कोई ऐसी दीर्घकालीन कार्य योजना पर विचार और कार्य योजना शुरू कर देनी चाहिए, जिससे आमजन के जीवन यापन में कोई बड़ी समस्या पैदा न हो। सांसद निधि को जारी रखने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
सांसद निधि के बंद होने से सासंदो के अपने क्षेत्र में जारी विकास कार्य प्रभावित हो सकते है। देश और प्रदेश में लॉकडाउन की वजह से कारोबार बहुत प्रभावित हैं। कोरोना का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। सांसदों के एक साल तक वेतन में 30 प्रतिशत की कटौती के केंद्र के निर्णय को उचित ठहराया है।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि पर्यटन से जुड़े होटल व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के साथ अन्य छोटे दुकानदारों के अलावा किसान और बागवानों ने बैंकों से लोन ले रखा है। उनका इस समय का बैंक ब्याज माफ किया जाना चाहिए। इनकों बिजली, पानी और अन्य टैक्स में भी छूट दी जानी चाहिए।
विज्ञापन