फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh statement over school closing decision of hp govt

भाजपा सरकार ने स्कूल बंद किए तो कोर्ट जाएंगे : वीरभद्र सिंह

Fri, 29 Jun 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अर्की(सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अर्की(सोलन) Updated Fri, 29 Jun 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh statement over school closing decision of hp govt

हिमाचल सरकार के स्कूलों को बंद करने के फैसले पर वीरभद्र सिंह ने बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हर क्षेत्र के बच्चे को घर द्वार पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके इसके लिए पूर्व सरकार ने कई जगह स्कूल खोले थे। 

विज्ञापन


लेकिन वर्तमान सरकार इन्हें बंद करने में तुली है। यदि वर्तमान भाजपा सरकार ने ऐसा किया तो वह सरकार के खिलाफ कोर्ट जाने से भी पीछे नही हटेंगे। वीरभद्र सिंह बखालग में महादेव दंगल कमेटी द्वारा आयोजित दंगल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक है। इससे प्रेम व भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंदर कई धार्मिक स्थल है जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल कमेटी को 20 हजार देने की घोषणा

virbhadra singh statement over school closing decision of hp govt

इस मौके पर उन्होंने अपनी निधि से दंगल कमेटी को 20 हजार व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के लिए 10 हजार रुपये देने की घोषणा की । इससे पूर्व विकास समिति अर्की के संरक्षक राजेद्र ठाकुर ने विधायक के समक्ष लोगों की जन समस्याओं को रखा और उन्हें जल्द पूरा करने का आग्रह किया।

जिसे वीरभद्र सिंह ने पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके मुख्य अतिथि ने दंगल का उद्घाटन भी किया । इस अवसर पर विकास समिति अर्की के प्रधान कांशीराम शर्मा, महासचिव रूप सिंह ठाकुर, प्रधान

बखालग किरपा राम, उप प्रधान सुरेन्द्र शर्मा, संजय ठाकुर, रमेश ठाकुर, अमर चंद पाल, निर्मला देवी, नीलम रघुवंशी, सुनीता गर्ग, सावित्री गुप्ता, विनोद ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed