मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर वीरभद्र का बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन जाने, किसे मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ाना है। यह संगठन का काम है कि किस जिताऊ उम्मीदवार को टिकट देना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस को संगठित होने की जरूरत है, तभी कामयाबी मिलेगी।
यदि कांग्रेस संगठित नहीं हुई तो उसका सीधा लाभ भाजपा को मिल सकता है। पंचायत उपचुनाव से ही पता चलता है कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल में जयराम सरकार के काम और विकास कार्यों का बीज अभी भी अंकुरित नहीं हुआ है। सरकार बने 7 महीने होने लगे हैं, लेकिन विकास कार्यों का बीज अभी जमीन के अंदर ही है।
बोले- सरकार ने अभी तक विकास का कोई काम नहीं किया
कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत में वीरभद्र सिंह ने कहा कि जयराम सरकार ने अभी तक विकास का कोई काम नहीं किया है। पूर्व कांग्रेस सरकार में हुए विकास कार्य भी ठप पड़े हैं। जयराम ठाकुर को यदि कामयाब मुख्यमंत्री बनना है तो अफसरशाही से बचना होगा। अधिकारियों पर नकेल कसनी होगी।
लोनिवि प्रदेश की सड़कों को ठीक करने में लापरवाही बरत रहा है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार के 6 माह के कार्यकाल में ही क्षुब्ध होने लगी है। मोदी सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है।
जीएसटी और नोटबंदी ने लोगों के व्यवसाय ठप कर दिए हैं। उनके साथ पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, विधायक विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, बुद्धि सिंह ठाकुर और चेतराम ठाकुर आदि मौजूद रहे।