फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra singh parthiv deh will be cremated with royal honors at Jobni Bagh in Rampur Bushahr shimla

रामपुर बुशहर: जोबनी बाग में शाही सम्मान के साथ होगा दिवंगत वीरभद्र का अंतिम संस्कार

Fri, 09 Jul 2021 06:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Jul 2021 06:57 PM IST
सार

शनिवार दोपहर तीन बजे मोक्षधाम जोबनी बाग में वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह उन्हें मुखाग्रि देंगे। इससे पूर्व राज दरबार परिसर से मुख्य बाजार होते हुए शवयात्रा निकाली जाएगी। 

विज्ञापन
Virbhadra singh parthiv deh will be cremated with royal honors at Jobni Bagh in Rampur Bushahr shimla
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विकास के मसीहा के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का शनिवार दोपहर बाद रामपुर के जोबनी बाग में शाही सम्मान के साथ दाह संस्कार किया जाएगा। इस श्मशान घाट में राज परिवार से संबंध रखने वाले राजा और रानियों के लिए विशेष स्थान है। यहां वर्षों पहले मृत्यु प्राप्त कर चुके राजा और रानियों के शिलालेख और चित्र आज भी मौजूद हैं। शनिवार दोपहर तीन बजे मोक्षधाम जोबनी बाग में वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह उन्हें मुखाग्रि देंगे। इससे पूर्व राज दरबार परिसर से मुख्य बाजार होते हुए शवयात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन


चार ठहरियों से पहुंचे बाजेदार शवयात्रा के दौरान पौराणिक परंपराओं का निर्वहन करेंगे। परंपरा है कि राजा के मरणोपरांत उल्टे बाजे की धुन पर उन्हें श्मशानघाट तक पहुंचाया जाता है। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। श्मशानघाट में राज परिवार के लिए विशेष स्थान है। मृत्यु को प्राप्त हुए बुशहर रियासत के राजाओं और रानियों के यहां स्मृति चिह्न आज भी मौजूद हैं। शिलालेख में उनके चित्र और मृत्यु की तिथि अंकित है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मजदूरों ने श्मशानघाट की सफाई की। दशकों तक प्रदेश के लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मोक्ष धाम से अंतिम विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन



वीरभद्र सिंह की शवयात्रा में 20 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की शनिवार को निकलने वाली शवयात्रा में 20 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है। उनकी अंत्येष्टी को लेकर प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त कर लिए हैं। अंतिम संस्कार के दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य कांग्रेस शासित राज्यों के दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विभिन्न कदम उठाए हैं। शनिवार को पहले पदम पैलेस रामपुर में वीरभद्र सिंह का शव अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एआईसीसी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा वीरभद्र के अंतिम संस्कार में 

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए अपना एक चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नामित किया है, जो शनिवार को रामपुर बुशहर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से उनके अंतिम संस्कार में भाग लेगा।

इस प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, एआईसीसी के सदस्य आनंद शर्मा और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल को शामिल किया है।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी पदाधिकारी वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed