{"_id":"fcd703efaf49c00f14e89a4279ed3c4c","slug":"virbhadra-singh-in-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामा शर्मा, सदानंद का कांग्रेस को समर्थन: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामा शर्मा, सदानंद का कांग्रेस को समर्थन: वीरभद्र
बयूरो/ अमर उजाला, नाहन
Updated Tue, 22 Apr 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि नाहन के दो पूर्व विधायक श्यामा शर्मा एवं सदानंद चौहान ने बिना शर्त कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल पर धनबल के दम पर विस चुनाव जीतने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि नाहन की भोलीभाली जनता को गुमराह कर और धनबल के दम पर डॉ. राजीव बिंदल ने विधानसभा चुनाव जीता।
विज्ञापन
इस परिपाटी को वह पूरे सिरमौर में फैलाना चाहते हैं, उसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सिरमौर की भोलीभाली जनता लोकसभा चुनाव में गुमराह नहीं होगी।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजीव बिंदल विधानसभा में क्षेत्र के बुनियादी मुद्दों को नहीं उठाते हैं। यदि नाहन की सड़कें जर्जर हैं तो इस मुद्दे को स्थानीय विधायक विधानसभा में उठाएं।
विधायक के अलावा उनके पार्टी नेताओं का भी कर्तव्य है कि वह बुनियादी समस्याओं को सरकार के संज्ञान में लाएं।
सीएम ने कहा कि नाहन शहर के लिए गिरि पेयजल स्कीम करीब 74 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी जिसकी डीपीआर जल्द ही केंद्र सरकार से अप्रूवल होकर आने वाली है। उन्होंने कहा कि सिरमौर की पांच विधानसभा सीटों से कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त मिलेगी।