{"_id":"60c4b11f8ebc3e31dc13666f","slug":"virbhadra-singh-health-stable-share-information-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र की सेहत में सुधार, उनकी फेसबुक आईडी से दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र की सेहत में सुधार, उनकी फेसबुक आईडी से दी जानकारी
Sat, 12 Jun 2021 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 12 Jun 2021 06:36 PM IST
सार
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मां भीमाकाली के आशीर्वाद, प्रदेश के लोगों के स्नेह और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सेहत में सुधार है और डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। यह जानकारी पूर्व सीएम के पुत्र एवं कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक आईडी के जरिये दी। उन्होंने उनके पिता वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य के बारे में चल रहीं अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया और कहा कि वीरभद्र सिंह डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मां भीमाकाली के आशीर्वाद, प्रदेश के लोगों के स्नेह और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं से उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने उनके पिता वीरभद्र सिंह के प्रति स्नेह और चिंता करने के लिए लोगों का आभार जताया है। साथ ही अपील की है कि ऐसी निराधार अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया में ऐसी किसी भी अफवाह को आगे न फैलाने का आग्रह भी किया है। गौरतलब है कि आईजीएमसी शिमला में दाखिल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह की बीते शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरभद्र सिंह दूसरी बार पॉजिटिव हुए हैं।
विज्ञापन