फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Singh DA case: Delhi court adjourned the matter for April 3.

वीरभद्र सिंह के सीबीआई मामले की सुनवाई टली, अब इस दिन होगी

Sat, 01 Apr 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Apr 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
Virbhadra Singh DA case: Delhi court adjourned the matter for April 3.

आय से अधिक संपत्ति मामले हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ शनिवार को दिल्‍ली की अदालत में सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले की सुनवाई तीन अप्रैल को होगी। कोर्ट ने सोमवार तक के लिए सुनवाई स्‍थगित कर दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मामले से जुड़े सारे दस्तावेजों की अदालत अभी स्क्रूटनी नहीं कर पाई है। इसीलिए सुनवाई टाली गई है। सीबीआई ने इस मामले की चार्जशीट शुक्रवार को अदालत में पेश की थी।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में सियासत भी गरमा गई है। हमीरपुर दौरे पर गए सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि अभी तो लड़ाई शुरू हुई है। 
कहा कि भाजपा के लोग सत्ता की शक्तियों का प्रयोग उनके खिलाफ कर रहे हैं। मगर आखिर में सच्चाई की ही जीत होगी।

सीएम ने धूमल, अनुराग और जेटली पर साधा निशाना

Virbhadra Singh DA case: Delhi court adjourned the matter for April 3.

हमीरपुर में मीडिया से करते हुए सीएम वीरभद्र ने कहा कि- सत्यमेव जयते, सत्य की हमेशा ही जीत हुई है। उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। इस मामले में जीत उनकी की होगी। सीएम वीरभद्र सिंह भोरंज उप चुनाव को लेकर आज यहां रैली भी कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि उनके खिलाफ चल रहे मामले का भोरंज उप चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यहां कांग्रेस ही जीत हासिल करेगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि मेरा इस्तीफा मांगने वाले बीजेपी नेता कौन होते हैं।

वो खुद ही आरोपी हैं और खुद ही मुझसे इस्तीफा मांग रहे हैं। उन्होंने धूमल और जेटली का नाम लेते हुए कहा कि इन दोनों ने मिलकर उन्हें इस केस में फंसाया है। सोची समझी साजिश के तहत उन पर ये केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed