फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Money Laundering Case, Despite the summons Pratibha Singh not appear before ED.

मनी लॉन्ड्रिग केस: समन के बावजूद ईडी के सामने पेश नहीं हुई प्रतिभा सिंह

Fri, 29 Jul 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Jul 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra Money Laundering Case, Despite the summons Pratibha Singh not appear before ED.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की पत्नी प्रतिभा सिंह को नया समन जारी किया है। दरअसल, प्रतिभा को वीरभद्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में वीरवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना था।

विज्ञापन


मगर उन्होंने कुछ निजी कारणों के चलते पेश होने को लेकर असमर्थता जताई थी। ईडी के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मामले से जुड़े जांच अधिकारियों के सामने प्रतिभा को वीरवार को पूछताछ के लिए पेश होना था।
विज्ञापन


मगर उन्होंने कुछ निजी कारणों का हवाला देते हुए इससे छूट मांगी थी। अधिकारियों ने बताया कि अब उन्हें अगले हफ्ते बुलाया गया है। दूसरी तरफ दिल्ली हाईकोर्ट में भी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से संबंधित मामले को लेकर सुनवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिंह ने अदालत से अर्जी लगाई है कि एलआईसी एजेंट की गिरफ्तारी को ध्यान में रखते हुए वे जांच एजेंसी को आदेश दें कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करें। बता दें, ईडी ने इसी मामले में 9 जुलाई को आरोपी एलआईसी एजेंट आनंद चौहान को गिरफ्तार किया था।

वीरभद्र की अर्जी पर सुनवाई कल

Virbhadra Money Laundering Case, Despite the summons Pratibha Singh not appear before ED.

ईडी ने यह कार्रवाई आनंद चौहान को पूछताछ के लिए बार बार समन भेजने के बावजूद न आने पर की थी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि ईडी अभी प्रतिभा सिंह को पूछताछ में शामिल होने के लिए और मौके दे सकती है।

दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को सीएम वीरभद्र सिंह मामले में चल रही ईडी की कार्रवाई के संबंध में सुनवाई होनी है। मामले में सीएम ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए 29 जुलाई की तिथि तय की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed