फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Virat Kohli reached Dharamsala with Pandya and Bumrah, fan welcomed like this

पांड्या और बुमराह के साथ धर्मशाला पहुंचे कोहली, प्रशंसक ने ऐसे किया स्वागत

Tue, 10 Mar 2020 03:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Mar 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli reached  Dharamsala with Pandya and Bumrah, fan welcomed like this
- फोटो : अमर उजाला

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 12 मार्च को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के लिए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के साथ मंगलवार दोपहर बाद धर्मशाला पहुंचे। 

विज्ञापन


वहीं, अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के गगल हवाई अड्डे पर पहुंचते ही प्रशंसकों में फोटो और सेल्फी खिंचवाने की होड़ लग गई। हवाई अड्डे पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के एक प्रशंसक ने अनोखे अंदाज में स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रशंसक ने विराट कोहली के जीरो से हीरो बनने तक के सफर को एक बोर्ड पर दर्शाने का प्रयास किया। प्रशंसक ने हाथों में बोर्ड लेकर कोहली का स्वागत किया। गगल हवाई अड्डे पहुंचने के बाद तीनों खिलाड़ी धर्मशाला स्थित होटल द पवेलियन रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे पहले सुबह भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के खिलाड़ी विशेष चार्टर विमान से गगल हवाई अड्डे पहुंचे। यहां से उन्हें विशेष बसों से धर्मशाला स्थित होटल द पवेलियन पहुंचाया गया। 

Virat Kohli reached  Dharamsala with Pandya and Bumrah, fan welcomed like this
धर्मशाला पहुंचे विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

बता दें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली धर्मशाला स्टेडियम के किंग हैं। यहां जब भी इनका बल्ला बोला है, टीम इंडिया को जीत मिली है। भारतीय टीम ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अब तक चार मुकाबले खेले हैं। इसमें दो में हार और दो में जीत मिली है। जिन दो मैचों में कोहली ने रन बनाए हैं।

उनमें भारत जीता है। जबकि, दो मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा और ये दोनों मैच टीम इंडिया हारी है। 19 अक्तूबर 2014 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में विराट कोहली ने 127 रन की पारी खेली। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए। 

जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 271 रन ही बना सकी। इसके बाद 16 अक्तूबर 2016 को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने धर्मशाला स्टेडियम में वन-डे मैच खेला। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते महज 190 रन बनाए। जवाब में भारत ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस मैच में कोहली ने 85 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इस मैच हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए थे। यहां इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली का बल्ला नहीं चला और टीम दोनों मैच हार गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed