फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   violation of Center's instructions, Punjab Police stopped Himachal's vehicles

सीमा पर पंजाब पुलिस ने रोके हिमाचल के वाहन, ये है वजह

Tue, 05 May 2020 09:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट(बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 May 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
violation of Center's instructions, Punjab Police stopped Himachal's vehicles
सीमा पर रोके हिमाचल के वाहन - फोटो : अमर उजाला

पंजाब पुलिस ने हिमाचल से लगती सीमा पर स्थित देहनी मोड़ पर हिमाचल आने वाली सभी गाड़ियों को मंगलवार सुबह रोक दिया। इन गाड़ियों में आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई कर रहे वाहन भी शामिल थे। इससे पंजाब की सीमा पर वाहनों की कतारें लग गईं। सोमवार को मंडी जिले में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ही पंजाब पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आधी रात के बाद से ही यहां पर गाड़ियां रोकना शुरू कर दी। पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई से बिलासपुर से लेकर मंडी और दूसरे जिलों में पहुंचने वाली आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई प्रभावित हुई है।

विज्ञापन


एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया कि यह मामला उन्होंने राज्य सरकार तक पहुंचा दिया है। इस मामले में हिमाचल और पंजाब सरकार के उच्च अधिकारियों में बातचीत चल रही है। अभी तक यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि किन कारणों से पंजाब पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि केंद्र की ओर से यह स्पष्ट निर्देश हैं कि सीमा पर पास वाली और बगैर पास वाली तमाम गाड़ियों को प्रवेश मिलेगा, लेकिन पंजाब पुलिस अपने निर्णय पर अड़ी हुई है। इसके चलते बॉर्डर पर वाहनों का जमावड़ा लग गया है। पंजाब सरकार में उच्च स्तर पर अब तक इस मामले में कोई भी निर्णय नहीं आने से यह जाम दोपहर तक नहीं खुल पाया।

विज्ञापन

चार दिन से पंजाब के खानपुर खुई में फंसे सैकड़ों ट्रक चालक

violation of Center's instructions, Punjab Police stopped Himachal's vehicles
खानपुर खुई डंप खड़े ट्रक - फोटो : अमर उजाला

वहीं, जिला सोलन के बागा अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट से सैकड़ों ट्रक सीमेंट लेकर पंजाब राज्य के खानपुर खुई डंप पर भेजे गए हैं लेकिन, पिछले कई दिनों से ट्रकों को खाली नहीं किया गया है। ट्रक चालकों हेमराज, देवराज, मनोज, नरेश, बबलू शर्मा आदि ने बताया कि यूनियन और कंपनी प्रबंधन से बात करनी चाही तो सभी ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं। अब खानपुर खुई में दो मई से सीमेंट से लोडेड 100 के करीब ट्रक डंप पर खड़े हैं। अपनी समस्या के संबंध में खानपुर खुई डंप में फंसे ट्रक चालकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है।

  ट्रक चालकों ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते वहां पर सभी होटल बंद है। इससे ट्रक चालकों को भूखे मरने की नौबत आ गई है। कुछ ट्रक चालक अपना खाना बना रहे हैं लेकिन, जो राशन वे अपने साथ ले गए थे वह भी अब खत्म हो गया है। चालकों का यह भी कहना है कि हिमाचल से सटे पंजाब राज्य के आनंदपुर क्षेत्र में जहां उनकी गाडि़यां खड़ी हैं, वहां लगातार कोरोना के पॉजिटिव मामले आ रहे हैं। जिसके चलते वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चालकों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पंजाब सरकार से बात कर उनके ट्रकों को खाली करवाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed