फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vinod Sood became the state president of Himachal Pradesh Teachers Federation, election held in Shimla

Shimla: हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने विनोद सूद, शिमला में हुआ चुनाव

Wed, 26 Jun 2024 05:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Jun 2024 05:55 PM IST
सार

 बुधवार को राजधानी शिमला में हुई महासंघ की बैठक में वर्ष 2024-27 के लिए महासंघ की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। 

विज्ञापन
Vinod Sood became the state president of Himachal Pradesh Teachers Federation, election held in Shimla
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का विनोद कुमार सूद को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। बुधवार को राजधानी शिमला में हुई महासंघ की बैठक में वर्ष 2024-27 के लिए महासंघ की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक के महासंघ सचिव (माध्यमिक संवर्ग) पवन मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वर्ष 2021-2024 के आय और व्यय का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष डॉ. यशवंत ने प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


इसे सभी सदस्यों ने अनुमोदित किया। वर्ष 2024-2027 की कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया चुनाव प्रभारी जयशंकर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। दर्शन लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललिता वर्मा को उपाध्यक्ष महिला संवर्ग की जिम्मेवारी सौंपी गई। प्रधानाचार्य /मुख्य अध्यापक संवर्ग बलदेव राम, प्रवक्ता संवर्ग यशवंत शर्मा, पुरेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष डीपीई संवर्ग नियुक्त किया गया। प्रशिक्षित स्नातक संवर्ग विजय कंवर, जेबीटी संवर्ग सुषमा ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया। नरेश शर्मा को प्रांत महामंत्री, भीष्म सिंह को अतिरिक्त प्रांत महामंत्री, हेमराज को अतिरिक्त प्रांत महामंत्री, पवन कुमार को प्रांत संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


जयशंकर ठाकुर, बलबीर नेगी, सुनील कुमार को प्रांत सह संगठन मंत्री, जितेंद्र थापा को कोषाध्यक्ष, पवन कुमार को आंतरिक अंकेक्षक, ज्योति महाजन को प्रांत सचिव महिला संवर्ग, प्रधानाचार्य-मुख्य अध्यापक संवर्ग मामराज चौधरी, प्रवक्ता संवर्ग जोगिंद्र, प्रशिक्षित कला स्नातक संवर्ग जितेंद्र कुमार, सीएंडवी यशपाल शर्मा और जसप्रीत कौर को सचिव तथा जेबीटी संवर्ग प्रांत कार्यालय सचिव राजेंद्र कृष्ण को बनाया गया। सचिव बोर्ड मामले का जिम्मा संदीप, मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख शशि शर्मा और सह प्रमुख भीष्म, रणबीर, राजेंद्र, श्याम, भीम सिंह को बनाया गया। शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रमुख रामकृष्ण मारकंडे, सह प्रमुख संजीव शर्मा, रवि शर्मा, मनोज, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रमुख राजकुमार, सह प्रमुख प्रवीण गुप्ता, राजेंद्र बंसल नियुक्त किए गए। शिक्षक सम्मान आयाम ऋषिपाल, प्रकाशन आयाम कमलदेव, मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ प्रमुख सुनील धीमान, विभाग संगठन मंत्री विभाग शिमला वीर भगत सिंह, विभाग सह संगठन मंत्री सचिन कायस्थ, कांगड़ा विभाग संगठन मंत्री बलवीर सिंह और विभाग सहसंगठन मंत्री अनिल राठौड़ बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed