फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   vinesh phogat paris olympics latest news: Jagdish Rao said- loss for the country, politics is wrong

Vinesh Phogat Case: जगदीश राव बोले- देश के लिए नुकसान, राजनीति करना गलत

Thu, 08 Aug 2024 11:25 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Aug 2024 11:25 AM IST
सार

पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान और प्रदेश कुश्ती संघ महासचिव जगदीश राव ने टिप्पणी देते हुए कहा कि भारत के हाथ से गोल्ड छिटक गया। 

विज्ञापन
vinesh phogat paris olympics latest news: Jagdish Rao said- loss for the country, politics is wrong
प्रदेश कुश्ती संघ महासचिव जगदीश राव, डीएसपी अजय ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में पहलवान विनेश के इस तरह बाहर हो जाने से खेल प्रेमियों के साथ-साथ कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का दिल भी टूट गया। पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान और प्रदेश कुश्ती संघ महासचिव जगदीश राव ने टिप्पणी देते हुए कहा कि भारत के हाथ से गोल्ड छिटक गया।  जिस तरह विनेश खेल रही थीं, फाइनल में उनका जीतना लगभग तय था। यह विनेश के साथ-साथ पूरे देश के लिए बड़ा नुकसान है। ओलंपिक जैसे खेल महाकुंभ में इस तरह का प्रदर्शन बार-बार करना खिलाड़ी के लिए मुश्किल होता है।

विज्ञापन


हालांकि, वजन के नियम पर जगदीश ने कहा कि नियम सबके के लिए बराबर हैं। इसमें किसी की गलती नहीं मानी जा सकती है। सोशल मीडिया में मामले को लेकर राजनीति की बात पर उन्होंने कहा कि नियम तो नियम है। इसमें षड्यंत्र जैसी कोई बात नहीं।  सब कुछ आपके सामने होता है। कैमरे लगे होते हैं। वजन करने वाली मशीन गलत नहीं हो सकती। मामले को राजनीतिक तुल देना गलत है। इस समय पूरे देश को विनेश के साथ खड़े रहना चाहिए। विनेश बेशक चूक गईं लेकिन उनकी मेहनत और प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन

 

बेकार नियम ने तोड़ा विनेश का सपना 
पेरिस ओलंपिक से पहलवान फोगाट के बाहर हो जाने से पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आैर प्रदेश पुलिस में डीएसपी अजय ठाकुर निराश हैं। अजय ठाकुर ने कुश्ती में वजन के नियम पर सवाल खड़े किए हैं। अजय ने कहा कि विनेश को कुछ रियायत दी जा सकती थी। पेरिस ओलंपिक इस बार विवादों के लिए याद किया जाएगा। कुछ रोज पहले ही एक ट्रांसजेंडर मुक्केबाज को ओलंपिक में मौका दे दिया गया। अल्जीरिया की मुक्केबाज इमाने खलीफ को ओलंपिक में भाग लेने दिया गया। इसका विरोध होना चाहिए था। अब विनेश का मामला सामने आ गया है। ओलंपिक एसोसिएशन और मेजबानों को नियमों में बदलाव और कुछ रियायत देने के लिए पहल करनी चाहिए। विनेश पहली भारतीय थीं जो फाइनल में पहुंचीं। इस तरह के बेकार नियम से उन्हें बाहर होना पड़ा। ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता। उन्हें विनेश के लिए दुख है। अजय ने कहा विनेश मेहनती पहलवान हैं। वजन ज्यादा आने से उन्हें बाहर होना पड़ा और उनके हाथ से सुनहरा मौका निकल गया। अजय ने कहा कि वह वजन के इस बेकार नियम के खिलाफ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed