फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vimal Negi case: ASI suspended for hiding pen drive, departmental inquiry initiated

Vimal Negi Case: पेन ड्राइव छिपाने के मामले में एएसआई निलंबित, विभागीय जांच बैठाई

Fri, 23 May 2025 10:07 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 May 2025 10:07 AM IST
सार

एसपी शिमला ने मामले में पुलिस कर्मी की लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई अमल में लाई है। 21 मई को विमल नेगी की मौत मामले में डीजीपी की ओर से हाईकोर्ट में दायर हलफनामे में शिमला पुलिस की एसआईटी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए थे।

विज्ञापन
Vimal Negi case: ASI suspended for hiding pen drive, departmental inquiry initiated
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी के शव से मिले पैन ड्राइव को छिपाने के मामले में एएसआई पंकज को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। एसपी शिमला ने मामले में पुलिस कर्मी की लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई अमल में लाई है।

विज्ञापन

21 मई को विमल नेगी की मौत मामले में डीजीपी की ओर से हाईकोर्ट में दायर हलफनामे में शिमला पुलिस की एसआईटी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए थे। डीजीपी ने रिपोर्ट में कहा था कि एसआईटी मामले को आत्महत्या की ओर ले जा रही है और ऊना के पेखूबेला प्रोजेक्ट पर पेन ड्राइव से कम दस्तावेज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसपी शिमला संजीव गांधी व्यक्तिगत तौर पर अदालत में पेश होकर बताया था कि विमल नेगी की मौत बिलासपुर में हुई थी, वहीं पर पोस्टमार्टम भी किया गया था। यह उनके क्षेत्राधिकार से बाहर था। यही वजह है कि शिमला पुलिस मामले में पहले किसी प्रकार दखल नहीं कर पाई।

विज्ञापन

10 अप्रैल विमल नेगी शिमला से लापता हो गए थे और इसके बाद 18 अप्रैल को उनका शव बिलासपुर में गोबिंद सागर झील से बरामद किया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान शव से पैन ड्राइव भी मिला था। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि एएसआई पंकज को सस्पेंड करने के साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed