फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Villagers walk four km and lift the patient on chair to the hospital

ग्रामीणों ने चार किमी पैदल चलकर कुर्सी पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया मरीज

Tue, 04 Feb 2020 05:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Feb 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers walk four km and lift the patient on chair to the hospital
कुर्सी पर मरीज को अस्पताल ले जाते लाेग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू जिले की सैंज घाटी का अति दुर्गम गांव पाशी सड़क सुविधा से वंचित है। यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को बीमार लोगों को कुर्सी पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला पाशी गांव में सामने आया। यहां पर एक मरीज को ग्रामीणों ने चार किलोमीटर तक कुर्सी पर उठाकर सैंज अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


ग्रामीणों की लंबे समय से चल रही सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं हो रही है। ऐसे में रैला पंचायत के पाशी गांव के लोगों में सरकार व विभाग के प्रति भारी रोष है। लोगों के मुताबिक आए दिन घाटी में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए परेशानी होती है। सड़क के अभाव से ग्रामीणों को सरकार की 108 एंबुलेंस योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


पाशी गांव के 34 वर्षीय लीलाधर को सोमवार शाम को अचानक पेट दर्द होने पर सैंज अस्पताल लाया गया। सड़क सुविधा नहीं होने से उनको ग्रामीणों ने कुर्सी पर उठाकर रैली के साथ लगते जीरो प्वाइंट तक पहुंचाया। यहां से लीलाधर को वाहन से सैंज अस्पताल लाया गया। लीलाधर के भाई डाबे राम ने कहा कि गांव में सड़क नहीं होने से लोग परेशानी झेल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Villagers walk four km and lift the patient on chair to the hospital

कहा कि भाई को अस्पताल पहुंचाने के लिए करीब चार किलोमीटर के सफर को तय करने में ग्रामीणों को दो घंटे का समय लगा। गांववासी भगत राम, देव राज, राम लाल, जय सिंह, नारायण सिंह, वार्ड सदस्य डोलमा देवी, गोपाल, खेवा राम, गंगा राम, जगत राम, खूब राम, प्रकाश, बुध राम, तेज राम, मेहर सिंह, यान सिंह, निमंत राम, रेपती राम, शेर सिंह, झावे राम, यशपाल, ठाकुर दास, चुनी लाल तथा पूर्ण चंद का कहना है कि ग्राम पंचायत रैला के गांव भूपन, पाशी, थाटीधार और खडंगचा, कुंडर और मझाण के लोग अभी भी पैदल चलने को मजबूर हैं।

उन्हें अभी तक 15 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है। उत्पाद व खाने-पीने की वस्तुओं को भी पीठ पर उठाकर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विवश हैं। कई बार सरकार व लोनिवि से सड़क निकालने की मांग की। लेकिन किसी ने उनकी समस्या को नहीं सुना है। इस संदर्भ में विभाग को चार बार प्रस्ताव भेजे गए हैं। उधर, लोनिवि बंजार के अधिशासी अभियंता चमन लाल ठाकुर का कहना है कि कठियारी नाला से खडंगचा वाया भूपन, पाशी, थाटीधार सड़क के सर्वे को टोकन मनी डाला गया है। जल्द ही इस सड़क का सर्वे करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed