फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   villagers killed leopard in una himachal pradesh

शिकार करने आए तेंदुए को मारी गोली, युवकों ने ली सेल्फी

Sat, 25 Jun 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Sat, 25 Jun 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
villagers killed leopard in una himachal pradesh

रामगढ़ वन रेंज के क्षेत्र चौकी मनियार के टुंडा बाजार गांव में एक व्यक्ति ने गौशाला में घुसे तेंदुए को गोली मार दी। इस कारण तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग ने एक व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। कथित रूप से शुक्रवार देर रात तेंदुआ उसकी गौशाला में भैंस के कटड़े को मारने के लिए घुसा था।

विज्ञापन


उसने कटड़े के गले पर गहरे घाव कर दिए थे। इससे कटड़े की मौत हो गई, लेकिन घर के लोगों के उठने पर तेंदुआ वहां से भाग गया था। बाद में गौशाला के मालिक ने मरे हुए कटड़े को दोबारा उठाने आए तेंदुए पर रात के लगभग एक बजे गोली दाग दी। इससे तेंदुए ने वहीं दम तोड़ दिया। इसके बाद युवक ने सुबह के छह बजे स्थानीय फॉरेस्ट गार्ड को इसकी सूचना दी। इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड ने विभाग के उच्चाधिकारियों को इस बारे में बताया।

विज्ञापन

युवकों ने ली सेल्फी, कुछ ही घंटों में हुई वायरल

villagers killed leopard in una himachal pradesh

वन विभाग के सहायक अरण्यपाल राहुल शर्मा विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों की एक टीम ने मौके पर ही तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। वन्य प्राणी विभाग विभाग के एसीएफ राहुल शर्मा ने बताया कि विभाग ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

डीएसपी हेड क्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि मामले में वन विभाग की शिकायत पर आरोपी दिनेश कुमार पुत्र कुलवंत सिंह के विरुद्ध भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेंदुए की गोली लगने से मौत के बाद गांव के ही कई युवकों ने तेंदुए के शव के साथ सेल्फी ली। यह कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस दुर्लभ प्राणी की मौत पर फोटोग्राफी दिन भर चर्चा का विषय रही। हालांकि, लोगों में तेंदुए की दहशत भी काफी दिनों से थी। इसकी मौत के बाद लोगों ने राहत की सांस भी ली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed